खली ने अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग के बारे में किया बड़ा खुलासा
खली ने अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग के बारे में किया बड़ा खुलासा
Share:

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले फाइट के दौरान चोटिल हुए द ग्रेट खली ने अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग में भारतीय रेसलरों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। विदेशों में भारतीय कुश्तीबाजों को हीन भावना से देखा जाता है। उनके साथ गलत व्यवहार होता है।

खली ने बताया कि विदेशों में जब भारतीय कुश्तीबाज रेसलिंग में जाते हैं तो फाइट के दौरान उन पर एक साथ हमला किया जाता है, ऐसे में मुकाबला एक बनाम अनेक का हो जाता है। खुद वो भी कई बार इसका शिकार हो चुके हैं। खली ने बताया कि टीवी पर आने वाले वीडियो भी एडिटेड होते है।

इसलिए मैंने देश में कुश्ती को एक प्रमुख गेम के तौर पर शामिल करने का बीड़ा उठाया है। खली ने बताया कि उत्तराखंड में रेसलिंग प्रतियोगिता के बाद पांच मार्च को पंजाब के जालंधर में इससे भी बड़ा आयोजन किया जाएगा। खली ने कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए मोटी रकम के साथ-साथ अच्ची सेहत और नशे से दूर रहना होता है। उन्होने कहा कि वो अफनी एकेडमी में भारतीय रेसलरों की एक बड़ी फौज तैयार करेंगे, जो इंटरनेशनल रेसलिंग में अपनी पहचान बनाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -