बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा कोलार गोल्ड फील्ड्स का हिंदी वर्जन
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा कोलार गोल्ड फील्ड्स का हिंदी वर्जन
Share:

कन्नड़ फिल्म कोलार गोल्ड फील्ड्स का हिन्दी वर्जन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। तमिल और तेलुगु सहित चार भाषाओं में फिल्म 21 दिसम्बर को ही रिलीज हुई है। जानकारी के लिए बता दे KGF हिन्दी का पहले दिन का कलेक्शन जहां 2.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म 3 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस तरह दो दिन में फिल्म ने 5.10 करोड़ रुपए केवल हिन्दी वर्जन से कमाए।

इतनी स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

जानकारी के लिए बता दे केजीएफ को ओवर ऑल 2460 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इसमें हिन्दी वर्जन 1500 स्क्रीन्स पर, कन्नड़ 400, तेलुगु 400, तमिल 100 और मलयालम में 60 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो केजीएफ ऑल टाइम नंबर वन कन्नड़ मूवी है। जिसका पहले दिन का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 24.50 करोड़ रहा। जबकि दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाने के बाद 38.70 करोड़ वर्ल्ड वाइड अमाउंट आ चुका है। इसमें कर्नाटक से 25 करोड़, तमिलनाडु से 3 करोड़ और ओवरसीज से 1.60 करोड़ रुपए शामिल हैं।

इतने दिनों में बनी फिल्म 

प्राप्त जानकारी अनुसार इस फिल्म को पूरा होने में 1000 दिन लगे। यह फिल्म दो भागों में बनाई गई है। वही इसका दूसरा चैप्टर 2019 में रिलीज होगा। फिल्म में यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्ण, अनंत नाग, जॉन कोककेन और अच्युत राव भी हैं। कहानी रॉकी नाम के एक लड़के की है जिसका बचपन मुंबई की सड़कों पर बीतता है लेकिन बड़ा होकर कोलार की सोने की खानों में पहुंचता है। जहां से नई कहानी शुरू होती है। 

Box Office Collection : भारतीय दर्शकों को नहीं भा रही शाहरुख़ की Zero, विदेश में की जा रही पसंद

तीसरे हफ्ते तक दम तोड़ती नज़र आई 2.0, नहीं हो कर पाई 200 करोड़ का बिज़नेस

पहले ही दिन KGF ने शाहरुख़ की फिल्म Zero को छोड़ा पीछे, इतनी हुई कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -