एक चर्च जो है अनाथों का सहारा
एक चर्च जो है अनाथों का सहारा
Share:

लखनऊ। विश्वभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। ईसाई समुदाय के लोगों ने 25 दिसंबर क्रिसमस पर्व और 1 जनवरी से प्रारंभ होने वाले न्यू ईयर को लेकर अपने घरों को सजाना व संवारना प्रारंभ कर दिया। अब चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। मगर इसी बीच कुछ चर्च, चर्चाओं में आए हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के लखनऊ को यूं तो नवाबों का शहर कहा जाता है मगर यहां का एक चर्च बेहद लोकप्रिय है। यह चर्च ब्रिटिश काल का है।

जिसका निर्माण 1860 में हुआ था। मगर मौजूदा समय में यह गरीब और ऐसे बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र और सहारा बन गया है जो कि अनाथालयों में रहते हैं या गरीब रहते हैं। विशेषतौर पर क्रिसमस पर्व के अवसर पर यहां पर्यटक बड़े पैमाने पर नज़र आते हैं। इस चर्च को केथे्रडा चर्च कहा जाता है। चर्च का इतिहास बेहद पुराना बताया जाता है। कहा जाता है कि कि यहां पर पहले पादरी के तौर पर आइरिस मूल के ग्लिसन की नियुक्ति हुई।

जिसके बाद चर्च में कई फादर हुए। इस मामले में कहा गया कि बिशप डाॅ. जेराल्ड मथाइस के साथ फादर डाॅ. डोनाल्ड डिसूजा भी चर्च में पदस्थ रहे। चर्च को बच्चों के शैक्षणिक कार्य और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने के लिए जाना जाता है। डिसूजा ने कहा कि आर्किटेक्ट के पीछे आध्यात्मिक कारण बताया जाता है।

जानकारी सामने आई है कि कतेद्रा का मतलब होता है बैठका, जहां कैथोलिक समुदाय के धर्माध्यक्ष बैठते हैं। इस चर्च का आकार नाव की तरह है। जो कि यह दर्शाता है कि ईश्वर तक पहुंचने क लिए चर्च रूपी नाव की आवश्यकता होती है। इस नाव से ही हम स्वर्ग का रास्ता तय कर सकते हैं।

ये क्रिसमस क्राफ्ट्स आपके ट्री को बनाएंगे और भी सुन्दर

जब डराने लगा ये सांता क्लॉस, ऐसे डरे लोग

इस तरह करें क्रिसमस के लिए गिफ्ट पैक

ये फनी गेम्स आपकी क्रिसमस पार्टी को बनाएंगे और भी बेहतर

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -