Box office collection : तीसरे हफ्ते की शुरुआत में भी कायम है केसरी का जलवा
Box office collection : तीसरे हफ्ते की शुरुआत में भी कायम है केसरी का जलवा
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का बॉक्स ऑफिस पर रिलीज का तीसरा वीक चल रहा है। फिल्म ने 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने तीसरे वीक के सोमवार तक कुल कलेक्शन 144 करोड़ 75 लाख रुपए का कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे वीक में ही 150 करोड़ रुपए की कमाई भी कर लेगी। 

Darbar Poster : आने वाली फिल्म से रजनीकांत का आया धांसू लुक

ऐसा रहा फिल्म का सफर 

जानकारी के मुताबिक ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिसेंट कमाई कर रही है। आने वाले दिनों में भी फिल्म 145-150 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। फिल्म ने तीसरे वीक के सोमवार को 1 करोड़ 41 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 3 करोड़ 23 लाख रुपए कमाए। शनिवार को 2 करोड़ 62 लाख रुपए की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ 65 लाख रुपए का बिजनेस किया था। 

Kalank : 'तबाह हो गए' का दूसरा पोस्टर आया सामने, माधुरी का दिखा अलग अंदाज़

अब तक किया इतना बिजनेस 

जानकारी के लिए बता दें ‘केसरी’ ने पहले वीक में 105 करोड़ 86 लाख और दूसरे वीक में 29 करोड़ 66 लाख रुपए का बिजनेस किया था। तीसरे वीक के वीकेंड में फिल्म ने 7 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म केसरी, अक्षय कुमार के फ़िल्मी करियर में सोलो एक्टर के रूप में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है l केसरी को शुरुआत में भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है l 

अपने साले के लिए ये खास काम करने वाले हैं अक्षय कुमार

इस बीमारी के कारण गंजे होने जा रहे हैं आयुष्मान खुराना!

आलिया भट्ट अगले महीने से करेंगी 'सड़क 2' की शूटिंग, मिली जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -