कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ : केशव प्रसाद मौर्य
कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ : केशव प्रसाद मौर्य
Share:

हरादोई : शहर के मल्लावां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशना साधा। कांग्रेस देश को जो 70 सालों में नहीं दे पाई, प्रधानमंत्री मोदी ने वह पांच वर्ष में ही दे दिया। कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ है। कांग्रेस देश विरोधी भाषा बोल रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल मल्लावां परिसर में हरदोई लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में ये बात कही। 

सीएम कमलनाथ के निजी सचिव के घर IT का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

कुछ ऐसा बोले मौर्य 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी भाषा घोषणा पत्र के माध्यम से बोल रही है। कहा कि इस बार सरकार 5 वर्ष के लिए नहीं देश के सौ साल के विकास के लिए चुननी है। इस बार का चुनाव जनता खुद लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से ही बनती है। सपा-बसपा, कांग्रेस मोदी से अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बने तो भारत विश्व के सबसे आगे होगा। 

आज उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

इसी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व गठबंधन पर करारे प्रहार किए। उन्होंने गठबंधन को कांग्रेस की बैसाखी बताते हुुए कहा कि विपक्षियों में अकेले लड़ने की हिम्मत ही नहीं है। बता दें लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

VIDEO: जम्मू में नवजोत सिद्धू का जबरदस्त विरोध, लगे मोदी-मोदी के नारे

कांग्रेस की हालत टाइटैनिक की तरह है, ये हर एक नए दिन के साथ डूबती जा रही है : पीएम मोदी

आईपीएस अफसरों के तबादले पर बोली ममता बेनर्जी- चुनाव आयोग का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -