खेसारी के इस गाने ने मचाया जबरदस्त धमाल, 2 दिन में मिले 25 लाख व्यूज
खेसारी के इस गाने ने मचाया जबरदस्त धमाल, 2 दिन में मिले 25 लाख व्यूज
Share:

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में यू-ट्यूब के सर्च में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सांग्स सबसे अधिक सर्च किए जा रहे हैं। यही वजह है कि उनके सांग रिलीज के साथ ही वायरल हो जा रहे हैं। एक दूसरी वजह ये भी है कि अन्य सितारों के मुकाबले उनके रिलीज होने वाले सांग्स की संख्या भी बहुत अधिक है। अब उनका नया भोजपुरी गाना 'पटना वाली गर्लफ्रेंड' भोजपुरी सांग्स के टॉप सर्च में बना हुआ है।

ये भोजपुरी सांग खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'सइयां अरब गईलें ना' का है। इस सांग में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी मूवीज की अभिनेत्री काजल राघवानी तथा अभिनेत्री शुभी शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, खेसारी लाल यादव के इस सांग का वीडियो वर्जन अभी रिलीज नहीं किया गया है, बल्कि इस 'एंटर10 रंगीला भोजपुरी' यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए वीडियो में कुछ ही सेकेंड का वीडियो फुटेज नजर आ रहा है। जिसमें खेसारी लाल यादव तथा शुभी शर्मा डांस करते नजर आ रहे हैं। 

वहीं, काजल राघवानी की डांस पोज वाली फोटोज सांग के वीडियो में देखी जा सकती हैं। इस भोजपुरी सांग को 2 दिन से भी कम वक़्त में 25 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इस सांग को खेसारी लाल यादव तथा खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। सांग के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं तथा ओम झा ने इसका म्यूजिक दिया है। आशा व्यक्त की जा रही है कि शीघ्र ही इस गाने का पूरा वीडियो भी रिलीज किया जाएगा।

चिरंजीवी और राम चरण को सताया कोरोना का डर, अपनी फिल्म में किया ये बड़ा बदलाव

मोहनलाल की फिल्म 'मरक्कार लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' के गाने का टीजर हुआ लॉन्च

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -