केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर और फिल्मकार सिवन का हुआ निधन
केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर और फिल्मकार सिवन का हुआ निधन
Share:

जाने-माने फोटोग्राफर और फिल्मकार सिवन का निधन हो गया है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत सिवन का निधन आज यानी गुरुवार को हुआ है। वह 89 साल के थे और उनके निधन के बारे में जानकारी उनके परिवार के सूत्रों ने दी है। आपको बता दें कि फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके बेटे हैं। वहीँ दूसरी तरफ प्रख्यात फिल्म निर्देशक संगीत सिवन ने फेसबुक पर लिखा कि ''आप सभी को बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता सिवन ने आज अंतिम सांस ली।''

सिवन की एक बेटी भी है जिसका नाम सरिता राजीव है। साल 1959 में तिरुवनंतपुरम स्टैच्यू जंक्शन पर सिवन ने ‘सिवन स्टूडियोज’ की स्थापना की, जो बहुत लोकप्रिय और सांस्कृतिक मामलों के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र था। आपको हम यह भी बता दें कि सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे और उन्होंने साल 1965 में रिलीज हुई क्लासिक मलयालम फिल्म ‘चेम्मीन’ के लिए तस्वीरें खीचीं थीं। वहीँ साल 1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था, और इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

सिवन के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य नेताओं ने शोक जताया है। आप देख सकते हैं मुख्यमंत्री विजयन ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि, ''सिवन फिल्म जगत में अपनी सिनेमेट्रोग्राफी प्रतिभा के कारण एक प्रख्यात नाम थे।'' वही दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष एमबी राजेश ने कहा, ''तिरुवनंतपुरम का पहला प्रेस फोटोग्राफर होने के कारण उन्होंने कई ऐतिहासिक पलों को अपने कैमरे में कैद किया।''

WTC Final: ऋषभ पंत के मुरीद हुए कप्तान कोहली, बोले- मैं नहीं चाहता वो अपना खेल बदले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के नेताओं की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Vistara एयरलाइन ने किया मानसून सेल का ऐलान, महज 1099 रुपए में कर पाएंगे हवाई सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -