बाल शोषण पर लिखने के कारण भड़का विवाद, ब्लॉक हुआ फेसबुक पेज
बाल शोषण पर लिखने के कारण भड़का विवाद, ब्लॉक हुआ फेसबुक पेज
Share:

कोजीकोड : केरल जैसे सबसे उच्च शिक्षा दर वाले राज्य में एक महिला पत्रकार को सोशल मीडिया पर अपशब्द व गालियों से दो-चार होना पड़ा। मामला सुलगता देख फेसबुक अकाउंट को अस्थायी रुप से बंद कर दिया गया है। इस महिला पत्रकार की गलती इतनी थी कि उसने अपने बचपन के एक वाकये पर आलेख लिखा था। वी पी रेजीना नाम की पत्रकार ने अपने बचपन में साथ में पढ़ने वाले बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में लिखा था।

रेजीना एक कट्टरपंथ समुह द्वारा चलाए जाने वाले क्षेत्रीय अखबार में काम करती हैं और उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि कोज़ीकोड के जिस मदरसे में वो जाती थीं, वहां के उस्ताद सभी लड़कों को बुलाकर उन्हें अनुचित जगह पर छूते थे। इसके आगे रेजीना ने लिखा कि पहली क्लास का पहला दिन, उस्ताद ने सभी लड़कों को बुलाया, उनके पेंट की चेन खोल दी और उन्हें गलत जगह पर छूने लगे। टीचर ने उन बच्चों से कहा कि वह उनका साइज़ चेक कर रहे हैं।

अपनी इस पोस्ट में रेजीना ने यह भी लिखा कि जब वो 4 क्लास में गई तो उस्ताद लड़कियों को भी नही छोड़ते थे और उन्हें भी रात के क्लास के वक्त लाइट न होने का फायदा उठाकर उन्हें छेड़ते थे। कई बच्चों ने इस कारण मदरसा छोड़ भी दिया। इस पोस्ट के सार्वजनिक होने के बाद से ही इस पर बवाल मचा हुआ है। अलग-अलग खेमों से कई तरह की प्रतिक्रियाएँ आ रही है। रेजीना ने कहा कि इस तरह की कड़ी टिप्पणियों और उनके जान को खतरे में डालने वाली धमकियों से वो नहीं डरती क्योंकि सच और अल्लाह उनके साथ हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -