इस राज्य में हाथियों को मिलेगी डीएनए आधारित जेनेटिक आईडी
इस राज्य में हाथियों को मिलेगी डीएनए आधारित जेनेटिक आईडी
Share:

तिरुवंतपुरम : हमारे देश में भी अब कई तरह के अनुंसधान होने लगे है. दरसअल देश में पहली बार केरल के पालतू हाथियों की डीएनए आधारित जेनेटिक आईडी तैयार कर दी गई है। केरल सरकार की एक खास डीएनए डेटाबेस पहल के कारण यह संभव हुआ है। स्थानीय राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नेलॉजी के तकनीकी समर्थन से वन विभाग ने राज्य भर के सभी पंजीकृत पालतू हाथियों का डीएनए डेटाबेस तैयार किया है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी की माने तो विभागीय अधिकारियों कि माने तो यह डेटाबेस हाथियों के मालिकाना हक को लेकर किसी विवाद या अन्य जटिलताओं की स्थिति में प्रमाणिक दस्तावेज के रूप में मददगार साबित होगा। वही हाथियों के संरक्षण के लिए भी यह सहायक होगा। 

अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मिलेगी मदद

प्राप्त जानकारी अनुसार एक आधिकारिक बयान में बताया गया है. कि इससे अवैध व्यापार, मालिकाना हक के प्रमाणपत्रों के फर्जीवाड़े और हाथियों से जुड़ी अन्य अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। विभाग में पंजीकृत लगभग 519 हाथियों की डीएनए प्रोफाइलिंग पूरी कर ली गई है। जानकारी के लिए बता दे पिछले कई वर्षों से केरल में हाथियों की संख्या लगातार काम होती जा रही है. जिसे बढ़ाने के लिए लगातार सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे है.

वाशिंग मशीन में फंसी बच्ची, गलती से हुई ऑन और फिर...

1500 खंभों पर टिका हुआ है यह खूबसूरत मंदिर

कोसी नदी में नजर आए यह दुर्लभ जीव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -