नपुंसक बना सकती हैं मुसलमानों के रेस्टोरेंट की ड्रिंक्स: पूर्व कांग्रेस नेता
नपुंसक बना सकती हैं मुसलमानों के रेस्टोरेंट की ड्रिंक्स: पूर्व कांग्रेस नेता
Share:

केरल कांग्रेस के पूर्व नेता पीसी जॉर्ज ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि, 'राज्य में मुसलमानों के रेस्त्रां में मिलने वाली ड्रिंक्स में नपुंसक बनाने वाली दवा होती है।' इसी के साथ उन्होंने मुसलमानों के कारोबार के बहिष्कार का आह्वान किया है। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब जॉर्ज अपने बयानों के चलते विवादों में पड़े हैं। हालाँकि फिलहाल उनके खिलाफ राजनेताओं ने पुलिस से मामला दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।

एक मशहूर वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को हिंदू महा सम्मेलन में जॉर्ज ने कहा कि, 'मुसलमान संचालित रेस्त्रां में जाने से बचना चाहिए। वह किसी ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं जो नपुंसकता पैदा करती है। महिलाओं और पुरुषों को स्टेरेलाइज कर देश पर कब्जे की उम्मीद कर रहे हैं।' केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान उन्होंने पुराने आरोपों को भी दोहराया कि मुसलमान खाने में तीन बार थूकते हैं। इस दौरान जॉर्ज ने कहा कि 'मुसलमान दूसरे समुदायों का पैसा हासिल करने के लिए गैर-मुसलमान इलाके में व्यापार शुरू कर रहे हैं। ऐसे व्यापार का बहिष्कार किया जाना चाहिए।' इसके अलावा केरल के नेता ने कहा कि, 'हिंदू और ईसाई महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करने में अनिच्छुक रहती हैं। मुस्लिम महिलाएं ये काम बड़ी गंभीरता से करती हैं। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। वे इस हिंदू राष्ट्र पर कब्जा करने के लक्ष्य की ओर बढ़ र ही हैं। हिंदू और ईसाई दोनों महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। मैं जब भी शादियों में जाता हूं, इस मांग को हमेशा जोड़ों के सामने रखता हूं। उनमें से कुछ खुशी से मेरे सुझाव पर सहमति जताते हैं।'

आगे जॉर्ज ने कहा कि, 'वे हमेशा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हिंदू नहीं जानते कि जवाब कैसे देना है। वे डर से पीछे हट रहे हैं।' वहीँ दूसरी तरफ जॉर्ज के विवादित बयानों के चलते सियासी नेताओं के बीच विरोध शुरू हो गया है। जी हाँ और अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पीके फिरोज ने पुलिस में शिकायत की है। जी दरअसल उन्होंने जॉर्ज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीँ कांग्रेस नेता शफी परंबिल और वीटी बलराम भी जॉर्ज के बयान के विरोध में उतर आए हैं। जी दरअसल बलराम ने कहा कि पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए और जेल के पीछे डालना चाहिए।

अक्षय तृतीया पर जरूर पढ़े यह मार्मिक कथा

'मस्जिद में जा सकती हैं महिलाएं..', अरफ़ा खानुम ने डाला वीडियो, मुस्लिमों ने लगाया 'बेहयाई' का आरोप

PK की बड़ी भविष्यवाणी- भाजपा को कोई तीसरा या चौथा मोर्चा नहीं हरा सकता, अगर उसे हराना है तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -