केरल : जानिए दुनिया के पहले समुद्री कब्रिस्तान के बारे में विस्तारपूर्वक
केरल : जानिए दुनिया के पहले समुद्री कब्रिस्तान के बारे में विस्तारपूर्वक
Share:

भारत में इस समय समुद्रो, नदियों, तालाबों और झीलों में बढ़ रहे प्रदूषण और उनमें फेंके जा रहे प्लास्टिक से कई तरह की प्रजातियों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है. इसके प्रति जागरूक करने के लिए केरल के कोझिकोड में प्लास्टिक की बोतलों से दुनिया का पहला मरीन सिमिट्री (समुद्री कब्रिस्तान) बनाया गया है. इसको बनाने के लिए एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग किया गया है. 

भारत में 10 गियर्स ऑप्शन के साथ रफ़्तार भरने आ रही ये प्रीमियम कार, फीचर जान हो जाएगी हैरान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस क्रबिस्तान को जिला प्रशासन के 'क्लीन बीच मिशन और बेपोर पोर्ट विभाग' की मदद से जेलीफिश वाटरस्पोर्ट्स द्वारा कोझिकोड के बेयोर तट पर बनाया गया है. एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक की बोतलों से बना यह ढांचा लुप्त हो रही आठ समुद्री प्रजातियों को श्रद्धांजलि देता है, जिनमें सीहॉर्स, पैरटफिश, लेदरबैक कछुए, ईगल रेज, सॉफिश, डुगॉन्ग, जेबरा शार्क, हैमरहेड मछली और केरल की स्थानिक मीठे पानी की मछली, जिसे मिस केरल कहा जाता है, जैसी प्रजातियां शामिल हैं. 

नागरिकता संसोधन विधेयक: प्रियंका बोलीं- बिल के खिलाफ मज़बूती से लड़ेगी कांग्रेस

अपने बयान में कोझीकोड के पोर्ट ऑफिसर कैप्टन अश्विनी प्रताप ने कहा कि यह एक प्रतीकात्मक अनुस्मारक लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता पहल है, यह हमें बताता है कि अगर हम लगातार प्लास्टिक को नदियों, समुद्रों में फेंकते रहे तो मछलियों की कई प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी. 

ओडिशा में RTI कार्यकर्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

छत्तीसगढ़: बघेल सरकार का बड़ा फैसला, इस समुदाय के खिलाफ दर्ज मुक़दमे लिए जाएंगे वापस

धनबाद में गरजे पीएम मोदी, कहा- नार्थ-ईस्ट में आग लगाने की कोशिश कर रही भाजपा, बहकावे में ना आएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -