जानिए क्यों मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नितिन गडकरी को कहा धन्यवाद?
जानिए क्यों मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नितिन गडकरी को कहा धन्यवाद?
Share:

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हाल ही में त्रिशूर के कोडुंगल्लूर से एर्णाकुलम में एडापल्ली तक राष्ट्रीय राजमर्ग-66 को छह लेन का बनाने की मंजूरी देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद किया है। जी दरअसल इसकी अनुमानित लागत 3,465।82 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आप सभी को बता दें कि राजमार्ग को छह लेन का बनाने का कार्य भारतमाला परियोजना पहल के तहत हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल का हिस्सा है, जो कि केंद्र सरकार की राज्य प्रायोजित और वित्त पोषित सड़क और राजमार्ग परियोजना है। ऐसे में हाल ही में मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में कोडुंगल्लूर से एडापल्ली तक छह लेन सड़क के कार्य का आवंटन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का शुक्रिया अदा किया।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि, 'राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन का बनाने संबंधी कार्य में तेजी आई है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 20 खंडों में से 16 के लिए समझौते की पुष्टि की है।' केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण खर्च का 25 फीसदी वहन करेगी और भूमि मालिकों को भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 के तहत सबसे उपयुक्त मुआवजा देगी।

दोस्त ने ही दिया धोखा, गोली मारकर हुआ फरार, ठंडे पानी में छ‍िपकर बचाई जान

बाढ़ का कहर! मुख्य रेल और सड़क मार्गों से टूटा संपर्क, कई ट्रेनें हुई रद्द

IFFI 2021: सीएम प्रमोद सावंत का खुलासा, ये है उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -