केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अब विदेश से भी मदद, UAE के शेख खलीफा ने दिए निर्देश
केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अब विदेश से भी मदद, UAE के शेख खलीफा ने दिए निर्देश
Share:

अबू धाबी। केरल में सदी की सबसे भीषण बाढ़ झेल रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए देश के कई राज्यों के साथ-साथ अब विदेशों से भी मदद मिलने लगी है। अब इस क्रम में संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) का नाम भी जुड़ गया है। 

केरल में बाढ़: बाढ़ ने लिया रौद्र रूप बस सेवाएं ठप, कई जगह रेड अलर्ट

दरअसल यूएई के शेख खलीफा ने इस मामले के लिए एक नेशनल इमरजेंसी कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस कमेटी का मुख्य मकसद केरल में बाढ़ ग्रस्‍त इलाकों में राहत कार्य मुहैया करवाना और बाढ़ पीडि़तों को आवश्‍यक मदद मुहैया कराना है। इससे पहले भी केरल में आपदा से निपटने के लिए पंजाब समेत कई अन्य राज्यों की सरकार भी मदद के लिए भारी राशि देने का एलान कर चुकी है। 

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बाटने आज केरल जायेंगे नरेंद्र मोदी

गौरतलब है कि केरल में पिछले 15 दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से अत्यधिक भीषण बाढ़ के हालत बने हुए है। इस बाढ़ को पिछले 100 सालों की सबसे भीषण बाढ़ कहा जा रहा है। इस बाढ़ की वजह से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके है। बता दे कि केरल राज्य के अधिकतर हिस्सों में पहले ही हाई अलर्ट घोसित किया जा चुका है। 

ख़बरें और भी

बाढ़ पीड़ित केरल को पंजाब की सहायता, अमरिंदर सिंह ने किया 10 करोड़ देने का ऐलान

केरल बाढ़ संकट : सुप्रीम कोर्ट ने दिए सरकार को दिशानिर्देश

केरल में पानी निगल रहा जिंदगियां, अब तक 167 की मौत हज़ारों बेघर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -