केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम रिलीफ फंड में जमा हुए 1 हजार करोड़ रूपए, 2 हजार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम रिलीफ फंड में जमा हुए 1 हजार करोड़ रूपए, 2 हजार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
Share:

तिरुवनंतपुरम। केरल में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के पीड़ितों की पुरे देश भर के लोगों ने दिल खोल कर मदद की है। इस बाड़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सीएम द्वारा बनाये गए सीएम रिलीफ फंड में कुल रकम 1 हजार करोड़ रूपए से भी ऊपर पहुंच गई है। केरल के वित्त मंत्री थॉमस आईजैक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 

केरल में आई आपदा पर इस एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान

उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस आपदा से निपटने के लिए भारत समेत  पूरी दुनिया से मिल रही मदद राशि को देखते हुए उम्मीद है कि यह राशि 2 हजार करोड़ तक पहुंच सकती है। इससे पहले गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने एक बयान में कहा था कि बाढ़ में राज्य के सालाना खर्च के बराबर नुकसान हुआ है। 

इस खास वजह से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगे नमिश तनेजा

गौरतलब है कि केरल में हाल ही में 15 दिनों तक लगातार भारी बारिश होने की वजह से पिछले 100 सालों की सबसे भीषण बाढ़ आई थी। इस बाढ़ की वजह से केरल में 480 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और तक़रीबन दो लाख लोग बेघर हो गए थे। इसके अलावा राज्य में भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ था। 

ख़बरें और भी 

चीन छोड़ेगा ब्रह्मपुत्र नदी में पानी, असम में बाढ़ का खतरा

केरल बाढ़ पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद इस एक्ट्रेस ने दी सफाई

अभी ख़तम नहीं हुआ है बाढ़ का कहर, 2040 तक ढाई करोड़ लोगों को होगा खतरा : केंद्रीय जल आयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -