यहां पुरुषों का आना है मना, 26 साल से रह रही हैं सिर्फ महिलाएं
यहां पुरुषों का आना है मना, 26 साल से रह रही हैं सिर्फ महिलाएं
Share:

हर गांव में अलग अलग प्रथाएं मानी जाती है। जिसके चलते उन्हें परंपरा का नाम भी दे दिया जाता है। लेकिन आज हम ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई दूसरे गांव से अलग है। ये गांव ऐसा है जहाँ ना तो कोई मर्द रहता है ना ही उन्हें आने की इजाज़त है। इस गांव में करीब 26 सालों से सिर्फ महिलाएं ही रह रही है।

बता दे कि ये गांव है केन्या के समबुरू का उमोजा गांव जो दुनिया का सबसे अनोखा गांव है और यही वजह है कि यहां कोई भी पुरुष नहीं आ सकता क्योकि पुरुष का आना यहां बैन है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1990 में इस गांव को 15 ऐसी महिलाओं के रहने के लिए चुना गया, जिनके साथ ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था।

यहां वही महिलाएं रहती है जो हिंसा का और रेप का शिकार होती है। धीरे धीरे ये गांव बढ़ता गया और यह ऐसी ही महिलाएं रहने लगी। बाद में इसे महिलयों ने रेप, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी तमाम हिंसा झेलनी वाली महिलाओं ने अपना बसेरा बना लिया। बता दे कि इस गांव में अब करीब 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस गांव में महिलाएं प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर और सामबुरू नेशनल पार्क देखने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए कैंपेन साइट चला रही हैं। इस गांव की अपनी वेबसाइट भी है।

परंपरा के नाम पर यहां पुरुष भगा लेते है दूसरे की बीवी

परंपरा के नाम पर यहां कुत्तों को लटका दिया जाता है खम्बों पर, फिर मनाते हैं ख़ुशी

यहां अच्छे वर के लिए लड़कियों को मुंडवाना होता है सर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -