कुरुक्षेत्र में शुरू हुई केजरीवाल की रैली, बोले- 'किसानों ने तोड़ा भाजपाइयों का घमंड'
कुरुक्षेत्र में शुरू हुई केजरीवाल की रैली, बोले- 'किसानों ने तोड़ा भाजपाइयों का घमंड'
Share:

चंडीगढ़: आज हरियाणा (Haryana) में रैलियों का रविवार है। जून में होने वाले निकाय चुनावों तथा वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। इसके मद्देनज़र प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal), पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा तथा AAP के मुखिया तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Rally), तीनों दिग्गज नेता आज अलग-अलग रैली कर रहे है। 

वही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि कलयुग में किसानों ने सरकार का घमंड तोड़ा। केजरीवाल ने बोला कि हमने दिल्ली में स्कूल ठीक किए।

साथ ही हरियाणा की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस तथा पूर्व सीएम हुड्डा की टीम भी सक्रीय दिखाई दे रहा है। आज फतेहाबाद में भुपेंद्र हुड्डा रैली कर रहे है। AAP के दखल से कांग्रेस की मुश्किलें हरियाणा की सत्ता में वापसी के लेकर अवश्य बढ़ गई हैं किन्तु इनके नेता चुनौतियों को मानने को तैयार नहीं हैं। वही आज ही सीएम मनोहर लाल खट्टर भी सिरसा में ‘प्रगति रैली’ को संबोधित करेंगे। बीजेपी की प्रगति रैली में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आम जनता के लिए चलाई जा रही योजना की चर्चा सबसे अधिक संभव है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि खट्टर सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है। 

कांग्रेस के कार्यक्रम में महात्मा गांधी का अपमान, नीचे गिरते ही साइड में रख दी प्रतिमा

'आंख मत दिखाओ...', कांग्रेस ने दी झामुमो को धमकी, राज्यसभा सीट के लिए शुरू हुई जंग

जनता के बीच ठेला खींचते नजर आए सांसद महोदय, जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -