'एक राज्य है जहां मुख्यमंत्री राज्यपाल को लिखता है', LG का नाम लिए बिना केजरीवाल ने कह डाली ये बड़ी बात
'एक राज्य है जहां मुख्यमंत्री राज्यपाल को लिखता है', LG का नाम लिए बिना केजरीवाल ने कह डाली ये बड़ी बात
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं के ऊपर चीन कुछ वर्षों से आँखें दिखा रहा है। आज भी अखबार में छपा है कि चीन ने हमारे देश का कुछ हिस्सा कब्जा कर लिया है। हमारे सैनिक पूरी बहादुरी से मुक़ाबला कर रहे है बार्डर पर। 

वही इस दौरान उन्होंने एलजी का नाम लिए बिना कहा कि एक राज्य ऐसा है जहां जनता की सरकार ने कानून पास किये वहां एक आदमी उन सभी कानूनों को रोक रहा है। क्या ऐसा किसी को अधिकार होना चाहिये किसी को कि वो जनता के कानून को रोके, या किसी सरकार के काम को रोके। उन्होंने कहा कि- एक प्रदेश है जहां सीएम राज्यपाल को लिखता है कि विधानसभा का सदन बुलाना है मगर राज्यपाल इस पर भी सवाल खड़े कर देता है तथा सरकार के फैसले को रोक देता है। जो स्थिति है उसे देखकर लगता है कि हमारे जनतंत्र के ऊपर काला साया पड़ता जा रहा है। जनतंत्र का पालन नहीं किया जा रहा है। कोई प्रदेशों में ये हो रहा है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में मंहगाई दर सबसे कम है। सबसे सस्ती चीजें दिल्ली में है। बिजली-पानी फ्री है। बेहतरीन सरकारी स्कूल हैं तथा विद्यालय में शिक्षा मुफ्त है। चिकित्सालय में उपचार मुफ्त है। राशन मुफ्त है। तीर्थयात्रा और बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त है। इसलिये दिल्ली में मंहगाई दर सबसे कम है।

'50% व्यापार बढ़ा दिया चीन के साथ हमने', गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बोले केजरीवाल

उद्धव ठाकरे से गठबंधन पर आया अजीत पवार का बड़ा बयान

रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे स्वामी प्रसाद, दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -