मोदी जी ने माल्या को भगा दिया, जनता को लाईन में लगा दिया
मोदी जी ने माल्या को भगा दिया, जनता को लाईन में लगा दिया
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा आयोजित की गई रैली में उपस्थितों को संबोधित किया। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ वर्ष पहले हमने कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हालात ये हैं कि दो बार हमने अपनी जान दांव पर लगाई है। शूगर का मरीज हूं और ऐसे में 48 घंटे से अधिक भूखा नहीं रख सकता लेकिन इसके बाद भी मैंने 10 दिन और 15 दिन का अनशन किया था। ऐसा समय था जब राॅबर्ट वाड्रा का नाम नहीं लिया जा सकता था तब हमने उनके खिलाफ आंदोलन चलाया।

ऐसे लोग जिन पर आरोप लगाना जानलेवा साबित हो सकता था उनके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है। अरविंद केजरीवाल ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ललकारते हुए कहा कि हम भी भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ेंगे। हमने मोदी जी के हर अच्छे कार्य में उनका साथ दिया। जब केंद्र सरकार 500 रूपए और 100 के नोट बंद कर 2000 रूपए लोगों को दे रही है तो फिर कालाधन कैसे समाप्त होगा।

मैं भी राजस्व सेवा से जुड़ा रहा हूं, काफी समझ मुझमें भी है। उन्होंने कहा कि 2 हजार रूपए के नोट भ्रष्टाचार को और बढ़ाऐंगे। नोटबंदी को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि आजाद भारत का घोटाला हमारे देश में किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि लाईन में अमीर को लगते नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि विजय माल्या दारू बेचने का काम करता हैं, वह लड़कियों के साथ घूमता है। उस पर 8 हजार करोड़ रूपए न देने का आरोप था लेकिन पीएम मोदी ने विजय माल्या को लंदन में पहुंचा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उसे विमान में बैठाकर लंदन भेज दिया लेकिन जनता को लाईन में लगा दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी के बीच एक कागज लहराते हुए कहा कि वर्ष 2013 में बिड़ला के यहां आयकर का छापा पड़ा था। इस जांच में एक कागज मिला था जिसमें लिखा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री को 25 करोड़ रूपए देने हैं जिसमें से 12 दे दिए हैं बाकि देने हैं आखिर इसकी जांच क्यों नहीं हुई।

यदि जांच होती तो पता चलता कि 25 करोड़ रूपए दिए गए थे या नहीं दिए गए थे। उन्होंने सहारा समूह पर की गई आयकर कार्रवाई का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस कागज़ में आयकर विभाग के हस्ताक्षर हैं जिसमें लिखा था 30 अक्टूबर 2013 को 5 करोड़ 10 लाख रूपए गुजरात में मोदी जी को दिए गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -