नजीब को तलाशने की मांग करने वाली मां को पुलिस ने घसीटा, केजरीवाल ने किया विरोध
नजीब को तलाशने की मांग करने वाली मां को पुलिस ने घसीटा, केजरीवाल ने किया विरोध
Share:

नई दिल्ली : JNU के लापता छात्र नजीब को लेकर उसके परिजन ने मांग की है कि उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजन ने पुलिस से मांग की है कि उसे तलाशने में प्रयास तेज कर दिए जाऐं। इस तरह की मांग करते हुए प्रदर्शन करने बैठे नजीब के परिजन को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। प्रदर्शन करने वालों में नजीब की मां और बहन शामिल थीं। पुलिस ने इन दोनों के ही साथ अन्य प्रदर्शनकारियों को पकड़कर आयोजन स्थल से हटाया।

छात्रों के साथ नजीब की मां को दिल्ली पुलिस ने हटाया। जब नजीब की मां नहीं मानी तो दिल्ली पुलिस उन्हें घसीटते हुए प्रदर्शन स्थल से ले गई। दिल्ली पुलिस के विरूद्ध विद्यार्थी इंडिया गेट पर मौजूद थे। ऐसे में प्रदर्शनकारियों को क्षेत्र से हटा दिया गया था। इसके बाद विद्यार्थियों ने मंदिर मार्ग क्षेत्र में थाने के सामने प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी पकड़े गए लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे थे। नजीब की मां को पकड़े जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विरोध किया।

उन्होंने ट्विट कर जानकारी दी कि नजीब की मां को गिरफ्तार किए जाने के बाद वे मायापुरी थाने पहुंचे। मगर उन्हें जानकारी दी गई कि उन्हें छोड़ दिया गया है और घर भेज दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि नजीब की मां के घर पहुंचने पर उन्होंने फोन पर उनसे चर्चा की। उन्होंने डीपी की आलोचना करते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस अपने आकाओं का हुक्म बजाती है। कांग्रेस पुलिस की आड़ मेें लोगों को परेशान करने में लगी हुई थी मगर अब तो पीएम मोदी द्वारा लोगों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा हैै।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -