राजनीति की चिकनाई पर केजरी की फिसलन
राजनीति की चिकनाई पर केजरी की फिसलन
Share:

अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे अरविंद केजरीवाल का क्रेज है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। पहले वे आंदोलन में आए तो मैं भी अन्ना तू भी अन्ना का टेग बदलकर मैं आम आदमी हूं हो गया। अब केजरी ने झाड़ू उठाई और लगे राजनीति के गलियारों की सफाई करने। पर उन्हें क्या पता था राजनीति की डगर पर कदम कदम पर फिसलन मिलेगी। एक के बाद एक नेता फिसलते चले गए। उन्हें लगा था वे लोकसभा चुनाव में विरोधियों की अच्छी सफाई करेंगे लेकिन यह क्या यहां तो आप का ही सफाया होने लगा। दिल्ली में दौबारा सरकार बनी तो पहले योगेंद्र यादव ने चिट्ठी बम फैंका उससे पार्टी में दो फाड़ हो गई। फिर आप के मंत्री जितेंदर सिंह तोमर का सफाया हो गया। अब बेचारे केजरी करें तो करे क्या।

मनीष सिसौदिया को साथ में रखकर खुद ही बैठ गए मोदी के विरोध में। किसानों की दुर्दशा बताने में। अब यहां भी परेशानी। बेचारा किसान फांसी पर लटक गया और मरते मरते केजरी के लिए सवालों के तंज छोड़ गया। मीडिया मक्खी की तरह केजरी की नाक में दम करता रहा। केजरी हर बार उससे पीछा छुड़ाते रहे। मीडिया से तो पल्ला छूटा नहीं मगर केजरी के दोस्त कवि विश्वास राजनीति की डगर पर फिसल गए। अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता इनके खिलाफ बोल्ड हो गई।

फिर क्या आनन फानन में विश्वास कोई पागल कहता है कोई दिवाना कहता है महिला के बयानों को मेरी बेचैनी समझता है कहते हुए अमेरिका की सैर पर चल दिए। जब आए तो केजरी ने मोर्चा संभाला। अब पार्टी ठीक, मंत्री ठीक  और कार्यकर्ता भी ठीक मगर फिर भी मीडिया मक्खी की तरह उनकी नाक में दम करता रहा। अब बेचारे केजरी करे तो क्या करें। भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन विभाग को अपना हथियार बनाया। मगर फिर मीडिया उनके पीछे। अबकी बार केजरी ने अपने मन की बात कह ही दी दिल्ली में कोई ठुल्ला रेहड़ी वालों से रिश्वत लेगा तो उसे सहन नहीं करेंगे। केजरी को क्या पता था ठुल्ले पर हमला करना उनके लिए इतना भारी पड़ेगा। पुलिस का डंडा चला और केजरी को भी मानना पड़ा पुलिस नहीं है ठुल्ला। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -