'मजदूरों का भी पैसा खा गए केजरीवाल..', अनुराग ठाकुर का दिल्ली सीएम पर बड़ा हमला
'मजदूरों का भी पैसा खा गए केजरीवाल..', अनुराग ठाकुर का दिल्ली सीएम पर बड़ा हमला
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यानी शनिवार (3 दिसंबर) को प्रेस वार्ता करते हुऐ आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कौन सा ऐसा वर्ग है, जिसको अरविंद केजरीवाल जी ने छोड़ा है? भ्रष्टाचार का नया मॉडल और भ्रष्टाचार AAP का शिष्टाचार बन चुका है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, केजरीवाल ने दिल्ली को लालू मॉडल दिया है। यहां पर वह सरकार है, जहां पर एक नहीं कई घोटाले देखे जाते हैं। केजरीवाल ने मजदूरों के हक को हलाल कर दिया और हजारों करोड़ रुपए खा गए।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, एक मजदूर के नाम पर 25 लोगों को नौकरी प्रदान की गई और एक मोबाइल नंबर पर 6 आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। मजदूर कामगार कल्याण बोर्ड के नाम पर जो हजारों करोड़ इकठ्ठा हुआ, वह अरविंद केजरीवाल और उनके दोस्त लूट कर खा गए। यह क्या मजदूरों का हक भी खा गए। ठाकुर ने कहा कि, यह दिल्ली का लालू मॉडल है। जितने भी आंकड़े सामने आए हैं, उससे पता चला है कि फर्जी पते, मोबाइल नंबर, नाम मिले हैं। यह पैसा किस की जेब में गया? यदि मजदूर, काम देने वाला, उनके पते, मोबाईल नंबर सब नकली थे, तो पैसा किसने खाया, केजरीवाल जी?

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, AAP सरकार शराब, शिक्षा, DTC बस घोटालों में शामिल है, और यहां तक ​​कि मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित करती है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का नया मॉडल पेश किया। केजरीवाल, दिल्ली में लालू प्रसाद यादव के ‘लूट’ मॉडल पर चल रहे हैं।

‘नायक’ के अनिल कपूर बने CM शिवराज, अचानक बीच में ही उतारवाया चॉपर और...

आर-पार के मूड में पुतिन, बाइडेन की शर्त ठुकराई.., यूक्रेन में भेज दिए रूसी बॉम्बर

MCD चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस में अंतर्कलह, अब पार्टी से नाराज़ हुए शीला दीक्षित के बेटे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -