दिग्विजय सिंह को विवेक अग्निहोत्री का करारा जवाब, बोले- '38 साल में गैस त्रासदी पर तो म्यूजियम बना नहीं पाए'
दिग्विजय सिंह को विवेक अग्निहोत्री का करारा जवाब, बोले- '38 साल में गैस त्रासदी पर तो म्यूजियम बना नहीं पाए'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भोपाल में नरसंहार म्यूजियम बनाने के विरोध पर फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने हमला बोला है। विवेक ने दिग्विजय सिंह से कहा कि 38 वर्षों में गैस त्रासदी पर म्यूजियम बना नहीं पाए, अब ईर्ष्या क्यों? द कश्मीर फाइल्स फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि दिग्विजय सिंह, आप 38 वर्ष में भोपाल में गैस त्रापसी पर एक मेमोरियल तो बना नहीं पाए। यदि शिवराज सिंह चौहान इंसानियत के लिए नेक काम कर रहे है तो ईर्ष्या क्यों? असफलता छुपाने के लिए?

आपको बता दें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के नरसंहार म्यूजियम बनाने की घोषणा के एक दिन पश्चात् ही विरोध कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं पूर्ण रूप से भोपाल में नरसंहार संग्रहालय बनने के खिलाफ हूं। भोपाल के सांप्रदायिक सद्भाव को नहीं बिगड़ने देंगे। मैं इसका विरोध करता हूं।

शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने द कश्मीर फाइल्स् के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के सुझाव पर राज्य में जेनोसाइड म्यूजियम बनाने की बात कही थी। तत्पश्चात, विवेक अग्निहोत्री ने बोला था कि प्रदेश सरकार नरसंहार संग्रहालय स्थापित करने के लिए जमीन प्रदान कराएगी। जहां लोगों को पता चलेगा कि कैसे कश्मीरी पंडितों ने आतंकी हमले का सामना किया। इसके बाद भी उन्होंने हथियार नहीं उठाए।  

मोबाइल की बैटरी फटने से बुरी तरह जख्मी हुआ बच्चा, पेट फटा और बाहर आ गई आंतें ...

केसीआर के पुनर्निर्मित यदाद्री मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना

गैंगस्टर साजिद मोहम्मद ने अपने घर में ही बना रखा था बंकर, गुजरात पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -