मजदूरों और उनके बच्चों के लिए केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार (24 अप्रैल, 2023) को श्रम विभाग के अधिकारियों को मजदूरों के लिए मकान व होस्टल (आश्रयस्थलों) का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने मजदूरों के लिए डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा के लिए ईयरली पास देने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही मजदूरों के बच्चों को फ्री कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में कहा गया है कि, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं और योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो।” 

CMO ने अपने ट्वीट में कहा कि, “बैठक में इन बिंदुओं पर फैसले किए गए – सभी श्रमिकों को बसों में मुफ्त सफर के लिए सालाना डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) पास दिए जाए। श्रमिकों के रहने के लिए मकानों व होस्टल की व्यवस्था की जाए। सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था हो। सभी श्रमिकों को टूलकिट दिए जाएंगे व बड़े स्तर पर उनके लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे। सभी श्रमिकों को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) और ग्रुप इंश्योरेंस दिए जाएंगे।”

लोगों को बंधक बनाकर नंगा करके पीटता था अतीक का बेटा असद, मोबाइल से मिले कई Video

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद भी अलर्ट पर पुलिस, उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी

कौन हैं राजीव बिंदल ? जिन्हे भाजपा ने बनाया हिमाचल प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष

 

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -