'सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं केजरीवाल..', मुन्नवर राणा बोले- कुमार विश्वास के आरोप झूठ नहीं
'सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं केजरीवाल..', मुन्नवर राणा बोले- कुमार विश्वास के आरोप झूठ नहीं
Share:

लखनऊ: शायर मुनव्वर राणा ने योगी आदित्यनाथ के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को निशाने पर लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सत्ता के लिए कुछ भी कर गुजरने वाला व्यक्ति करार दिया है। मुनव्वर राणा ने डॉ कुमार विश्वास के आरोपों में सच्चाई होने की भी संभावना जाहिर की है।

एक इंटरव्यू में मुनव्वर राणा ने कहा है कि, 'कांग्रेस की सरकार को गिरा कर भाजपा को सत्ता में लाने में सबसे बड़ा हाथ अरविन्द केजरीवाल का ही है। अन्ना तमाशा इनकी (भाजपा-केजरीवाल) ही मिली-जुली सरकार थी। बाद में केजरीवाल ने भाजपा को भी धोखा दे दिया। कुमार विश्वास का इल्जाम झूठ भी नहीं हो सकता। कुमार विश्वास और केजरीवाल एक समय में बहुत गहरे दोस्त रहे हैं। सत्ता के लिए केजरीवाल कुछ भी कर सकते हैं।'

राणा ने आगे कहा कि, 'कुमार विश्वास आज कल मुझ से खफा चल रहे हैं। फिलहाल, उनसे मेरे बहुत अधिक ताल्लुकात नहीं हैं। कुमार विश्वास बहुत सोच समझ कर बोलते हैं। देश तोड़ने की बातें तो आज कल मुहावरा जैसी बन चुकी हैं। आरोपों को जैसे बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जाता था, वैसा है नहीं।' बात दें कि कुछ दिन पहले कुमार विश्वास ने अरविन्द केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने का इल्जाम लगाया था। आप के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने केजरीवाल को खालिस्तान के खिलाफ बोलने की भी चुनौती दी थी। इन आरोपों के जवाब में केजरीवाल ने अपने आप को ‘स्वीट आतंकी‘ कहा था, लेकिन खालिस्तान का नाम लेने से केजरीवाल उस समय भी बचते नज़र आए थे।

वायरल हुआ सीधी की सांसद का वीडियो, हरियाणवी गाने पर लगाए जमकर ठुमके

मणिपुर चुनाव: क्या पूर्वोत्तर से ख़त्म हो रही कांग्रेस ? 5 सालों में 13 विधायकों ने थमा भाजपा का 'कमल'

दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी AAP, भाजपा को हराने के लिए बनाया ये प्लान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -