हिंदूओं को मरवा रही है भाजपा
हिंदूओं को मरवा रही है भाजपा
Share:

गांधीनगर : आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार में लगी है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है। मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक पोस्ट पर पटेल आंदोलन को लेकर बल प्रयोग हेतु गुजरात सरकार की आलोचना भी की थी। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में सवाल करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पटेलों के विरूद्ध ही हिंसा करवा दी गई।

कुछ युवाओं पर गोलिया तक चलवा दी गईं। ये लड़के पटेल थे। आखिर यह बात समझ से परे है कि बीजेपी ने हिंदू लड़कों को क्यों मरवाया। कुछ माह पूर्व ही उना में दलितों के खिलाफ हिंसा करवाई गई। दलित पिटाई का वीडियो तो सोश्यल मीडिया पर वायरल हुआ ही। दलित लड़के हिंदू थे। भारतीय जनता पार्टी हिंदूओं का दल है तो फिर दलितों को क्यों पीटा गया है।

गौरतलब है कि गुजरात में भाजपा का गढ़ माना जाता है वहां अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभुत्व माना जाता है। मगर आम आदमी पार्टी द्वारा यहां पर भाजपा के सबसे बड़े वोट बैंक माने जाने वाले हिंदू वर्ग के प्रति इसे भीड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा में ऐसे लोगों की अधिकता है जो पैसों के लिए लालच रखते हैं। सत्ता और पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -