पंजाब में केजरी को सहना पड़ा महिलाओं का विरोध
पंजाब में केजरी को सहना पड़ा महिलाओं का विरोध
Share:

लुधियाना : रविवार को पंजाब के लुधियाना में पहुंचे अरविंद केजरीवाल को महिलाओं का विरोध सहना पड़ा। उनके खिलाफ न केवल शहर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की वहीं काले झंडे भी दिखाते हुये केजरीवाल को वापस जाने के लिये कहा। बावजूद इसके केजरीवाल ने चुनावी मेनिफेस्टो को जारी किया।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब दौरे पर है। उन्होंने लुधियाना में चुनावी वादे करते हुये कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ खूब जहर उगला। केजरीवाल का विरोध करने वाली कांग्रेसी महिलाओं को पुलिस ने बमुश्किल हटाया और उन्हें घेरे में आयोजन स्थल तक ले जाया गया।

महिलाओं के विरोधी है केजरी

विरोध करने वाली कांग्रेसी महिलाओं ने काले झंडे के साथ ही आरोपों की झड़ी लगा दी। महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को महिला विरोधी करार दिया और लुधियाना में प्रवेश करने से रोका। चुनावी मेनिफेस्टो को जारी करते हुये केजरीवाल ने पंजाब का विकास करने का भी वादा किया।

केजरीवाल पहुंचेंगे पंजाब, तीन दिवसीय दौरे की होगी शुरूआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -