श्री महाकालेश्वर से केदारेश्वर तक गूंजा बम- बोल
श्री महाकालेश्वर से केदारेश्वर तक गूंजा बम- बोल
Share:

देहरादून : आज जहां मध्यप्रदेश के उज्जैन में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है वहीं उत्तराखंड में भगवान शिव के शिवालय का द्वार खुल गया है। जी हां, आस्था और उमंग की दुर्गम यात्रा आज से प्रारंभ हो गई है। श्री केदारेश्वर ज्योर्तिलिंग के पट आज से खुल गए हें। इसी के साथ लोकप्रिय चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया अर्थात् 9 मई के अवसर पर गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के पट खुल गए हैं। साथ ही गढ़वाल की लोकप्रिय वार्षिक चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। उत्तरकाशी जिले में 10 हजार फीट से अधिक की उंचाई पर प्रतिष्ठापित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के ही साथ केदारेश्वर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। साथ ही श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर पहाड़ी - पहाड़ी चढ़ रहे हैं।

बद्रीनाथ के पट 11 मई को खोले जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बारिश के कारण पहाड़ से भूस्खलन हुआ जिसके कारण यात्रा को लेकर मौसमजनति और अन्य सावधानियां रखना जरूरी है लेकिन श्रद्धालु ईश्वर का आशीर्वाद लेकर उत्साह की यात्रा पर निकल गए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -