प्रवासी मजदूरों का दर्द सुनकर झलक उठे अमिताभ के आंसू, बोले- अब रात को नींद नहीं आएगी
प्रवासी मजदूरों का दर्द सुनकर झलक उठे अमिताभ के आंसू, बोले- अब रात को नींद नहीं आएगी
Share:

कल गांधी जयंति के अवसर पर केबीसी 12 का प्रथम कर्मवीर विशेष एपिसोड रिलीज हुआ। वहीं इस दौरान प्रवासी श्रमिकों की 15 वर्षों से सहायता करने में जुटी संस्था से राजीव खंडेलवाल तथा कृष्णावतार ने इस शो में भाग लिया। वहीं इस दौरान उन्होंने बेहतरीन खेल के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनकी संस्था आजीविका श्रमिकों की सहायता कर रही है। 

वहीं जब राजीव खंडेलवाल ने विस्तार में बताया कि तो अमिताभ बच्चन बहुत भावुक हो गए तथा उन्होंने कहा कि ये वास्तव में दुख देने वाली बात है, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अब रात को नींद नहीं आएगी। कृष्णावतार ने मैप के जरिये बताया राजस्थान से करीब 7-8 लाख श्रमिक देश के अलग-अलग भागों में जाते हैं। बिहार तथा उत्तर प्रदेश से मजदूर- हरियाणा पंजाब, मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र में जाते हैं, उडीसा के गंजाम तथा गटपटनी के कई श्रमिक गुजरात जाते हैं। वहीं पश्चिमी बंगाल से श्रमिक केरल जाते हैं, वहां 40 लाख प्रवासी श्रमिक हैं।

वहीं आंकड़ों के अनुसार राजीव खंडेलवाल ने बताया- 4 करोड़ लोग निर्माण का कार्य करते हैं। 3 करोड़ फैक्ट्रियों में काम करते हैं। टेक्सटाइल में 1 डेढ़ करोड़ व्यक्ति काम करते हैं। घरेलू श्रमिक 2 करोड़ से कम नहीं है। ईंट निमार्ण में 50-60 व्यक्ति काम करते हैं। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को मिलने वाली कम सैलरी का मामला भी उठाया। उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिक खतरनाक काम करने को विवश हैं। पिंडवाडा में पत्थर गड़ाई एवं पत्थर कटाई का काम होता है। यहां पर कटिंग के काम से काफी धूल उड़ती है और ये धूल श्रमिकों के फेफड़ों में जमा होती है। जिसके कारण से हर श्रमिक सिलिकॉसिस नाम की एक घातक बीमारी होती है, जिसका कोई उपचार है नहीं है तथा इसके 10 वर्ष पश्चात् उनकी मृत्यु हो जाती है। वही इस बात ने अमिताभ को बहुत आहत किया।

आखिर किस बात ने अमिताभ को किया परेशान, जिससे उन्होंने शो पर मांग डाली मदद

बिग बॉस 14 में पवित्रा पुनिया की होगी बेहतरीन एंट्री, अपनी अदाओं से करेगी सबको घायल

आज बिग-बॉस 14 में सिर्फ 11 कंटेस्टेंट्स की होगी एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -