केबीसी में पूछे गये सवाल के ऑप्शन से भड़के दर्शक, मेकर्स ने मांगी माफ़ी
केबीसी में पूछे गये सवाल के ऑप्शन से भड़के दर्शक, मेकर्स ने मांगी माफ़ी
Share:

टीवी शो केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बुधवार के एपिसोड में पूछे गए एक सवाल में दिए गए एक ऑप्शन से कुछ दर्शक काफी दुखी और नाराज हुए हैं। ट्विटर पर तो शुक्रवार को बॉयकाट केबीसी का ट्रेंड चल पड़ा। इसके बाद मेकर्स को माफी मांगनी पड़ी हैं|  

जिस सवाल पर विवाद हुआ वह कुछ ऐसा था। इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?' इसके ऑप्शन दिए गए थे- 'A- महाराणा प्रताप' 'B- राणा सांगा' 'C- महाराजा रणजीत सिंह' 'D- शिवाजी'। ऑप्शन में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम था, मगर उनका नाम सिर्फ 'शिवाजी' लिखा हुआ था। जबकि यहां छत्रपति शिवाजी महाराज लिखा जाना चाहिए था। इसी  बात से दर्शक नाराज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि औरंगजेब को मुगल सम्राट और छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ शिवाजी क्यों लिखा गया? ये बात दर्शको को पसंद नहीं आई|

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, भावनाओं को इन दिनों आसानी से चोट पहुंचाई जाती है। यह दुखद और शर्मनाक है। छत्रपति शिवाजी ने इतना कुछ किया हैं, लेकिन हम उनके सम्मान के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे| आने वाली पीढ़ियां इससे क्या सीखेंगी ये दूसरे यूजर ने लिखा हैं, इस शो और उसके होस्ट के लिए मेरा सम्मान कम हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ उनके पहले नाम से पुकारा जा रहा है, जबकि इतिहास के विलेन का इस तरह से विश्लेषण किया जा रहा है। सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा था कि बुधवार के केबीसी एपिसोड में असावधानी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज का एक त्रुटिपूर्ण संदर्भ दे दिया गया था। हमें खेद है और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना खेद जाहिर करते हुए कल के एपिसोड में एक स्क्रोल भी चलाया गया हैं|

टिकट की कम कीमतों के साथ, "हॉउसफुल 4" का धमाका है बरकरार!

फिल्म पानीपत के ट्रेलर ने इतिहास को दिलाया याद, अब सामने आया पद्मिनी कोल्हापुरे का फर्स्ट लुक

दबंग पुलिसवाला, लेकिन बड़े दिलवाला। मिलिये चुलबुल पांडे से, एक नए अंदाज़ में। स्वागत नहीं करोगे इनका!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -