अक्षय कुमार के देखते ही चीखते हुए भागी महिला, देखकर हैरान हुए अमिताभ
अक्षय कुमार के देखते ही चीखते हुए भागी महिला, देखकर हैरान हुए अमिताभ
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों संग गेम खेलने के साथ खूब मस्ती-मजाक करते हैं। मगर अब शो में अक्षय कुमार ने प्रतियोगियों को एक ऐसी चीज सिखाई, जो हमेशा उनके काम आएगी। कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर आपको जल्द ही बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार देखने को मिलेंगे। अमिताभ बच्चन के शो में आकर अक्षय महिलाओं को आत्मरक्षा भी सिखाएंगे। 

कौन बनेगा करोड़पति शो का एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार से बोलते हैं कि क्या वो कोई तकनीक हैं, जिन्हें देखकर महिलाएं समझ सकें कि वो क्या सिखाते हैं? अमिताभ की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार महिलाओं को आत्मरक्षा के बारे में विशेष जानकारी देते हैं। अक्षय ने कहा- आपको मजाक लगेगा, मगर चिल्लाना सबसे बेहतर आत्मरक्षा है। अक्षय एक महिला के साथ आत्मरक्षा की इस तकनीक को करके भी दिखाते हैं। दर्शकों को दिखाने के लिए अक्षय एक महिला की ओर जैसे ही आगे बढ़ते हैं तो वो जोर से चिल्लाने लगती है। अक्षय ने सभी महिलाओं को अपने आत्मरक्षा में ये तरीका अपनाने का सुझाव दिया। 

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर आत्मरक्षा सिखाते हुए अक्षय आगे बोलते  हैं- आत्मरक्षा का दूसरा तरीका ऑब्जरवेशन है। अक्षय बोलते हैं- आप यदि रात में कहीं जा रही हैं और सुनसान क्षेत्र है तो आपको अलर्ट रहना चाहिए कि आप जहां चल रही हैं वहां कहां दरवाजा है, कहां खिड़की है, ईंट कहां पड़ी है। आपको अपने आस-पास हर चीज पर निगरानी रखनी चाहिए। अक्षय जब महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाते हैं तो पूरे स्टूडियों में सन्नाटा पसर जाता है। सभी अक्षय की बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं। शो के इस प्रोमो वीडियो को जमकर लाइक किया जा रहा है। अक्षय ने जिस प्रकार से महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाया है, वो यकीकन उनके काफी काम आने वाला है। 

'अंबानी के हाथों में NDTV ठीक था, अडानी के पास जाते ही...', रवीश कुमार ने दिया बरखा के ट्वीट का जवाब

इस एक्टर को याद आई तेजस्वी प्रकाश, देखते ही खोल जाएगा करण कुंद्रा का खून

करण कुंद्रा को फ़ोन करके तेजस्वी प्रकाश ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -