KBC : शो के शुरू होने से लेकर अब तक काफी बदल चुका है बिग बी का लुक
KBC : शो के शुरू होने से लेकर अब तक काफी बदल चुका है बिग बी का लुक
Share:

मुंबईः सदी के महानायक के तौर पर पहचाने जाने वाले बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने अपने ग्लेमरस लुक और बुलंद आवाज के कारण आज भी सिनेमा जगत पर राज कर रहे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' को टेलीविजन का पहला गेम रियलिटी शो माना जाता है। इस रियल्टी शो ने अमिताभ के करियर को दोबारा गति दी थी। शो की शुरूआत साल 2000 में हुई थी। पहले सीज़न में ही लाखों लोगों ने हॉट सीट पर बेठने से अधिक होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ बेठने के लिए ऑडीशन दिया था।

अपनी बुलंद आवाज और क्लासिक लुक के साथ बिग बी इस शो को देखने का एक प्रमुख रीजन बने हुए हैं। बिग बी 'केबीसी' के हर सीज़न में अपने नए लुक और स्टाईल से कायल करते हैं। तो आईए देखते हैं कि पहले सीज़न से लेकर अब तक अमिताभ बच्चन किन किन अंदाज में दिख चुके हैं।

कौन बनेगा करोड़पति 1 (2000)- पहली बार 'कौन बनेगा करोड़पति' जब टीवी पर आया हर किसी ने बॉलीवुड के मेगास्टार की जमकर प्रशंसा की थी। इस सीज़न में बिग बी खूबसूरत रॉयल कलर्स के सूट में दिखे थे।

कौन बनेगा करोड़पति 2 (2005-2006)- जब इस सीज़न का आगाज हुआ तो लोगों को बिग बी एक क्लासिक ब्लेजर और पेंट में दिखे थे। अपने पुअर हेल्थ के कारण अमिताभ बच्चन को ये शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। हेल्थ में सुधार आने के बाद दोबारा अमिताभ ने कई महीनों के बाद बचे हुए एपिसोड शूट किए।

कौन बनेगा करोड़पति 3 (2007)- मेगास्टार अमिताभ बच्चन की गैर-मौजूदगी में अभिनेता शाहरुख खान ने शो होस्ट किया था, जिसे ऑडियंस का पहले जितना स्नेह नही मिल सका ।

कौन बनेगा करोड़पति 4 (2010) - 'कोई भी सवाल छोटा नही होता' इस टैग लाईन के साथ सीज़न चार में बिग बी की तगड़ी वापसी हुई, कई एपिसोड में बिग बी सफेद शर्ट के साथ ब्लेजर और पेंट में दिख चुके हैं। इस सीज़न में पहली बार अमिताभ बच्चन चश्मे में दिखे।

कौन बनेगा करोड़पति 5 (2011)- इस वर्ष शो की टैगलाइन बदल कर 'कोई भी इंसान छोटा नही होता' कर दी गई थी। शो में बिग बी ने पहली बार वेलवेट फेब्रिक की बॉर्डर वाला सूट पहना था। साथ ही अमिताभ बच्चन के गले में बंधे मल्टीकलर स्कार्फ भी लोगों को अधिक भाए थे।

कौन बनेगा करोड़पति 6 (2012) 'सिर्फ ज्ञान ही आपका हक दिला सकता है' - इस सीज़न में पहली बार अमिताभ हल्के रंगों के सूट में दिखे थे। इस सीज़न के एक एपिसोड में ऑफ वाइट रंग के साथ कन्ट्रास शर्ट और मेचिंग सूट में बिग बी का नया लुक नजर आया था।

कौन बनेगा करोड़पति 7 (2013) 'सीखना बंद तो जीतना बंद' - इस सीज़न से बिग बी ने अपने सूट में रुमाल लगाना शुरू किया था। कौन बनेगा करोड़पति 8 (2014)- इस सीज़न में बिग बी ने बेहतरीन कलर कॉम्बीनेशन के टू पीस सूट पहने रखे थे।

कौन बनेगा करोड़पति 9 (2017) - इस सीजन में बिग बी ने सूट के साथ कलरफूल कंट्रास टाई पहन कर शो को कंडक्ट किया था।

कौन बनेगा करोड़पति 10 (2018) - बिग बी के इस लुक को प्रिंस हेरी की शाही शादी से लिया गया था। पहली दफा बिग बी बंद गले के सूट में नजर आये थे।

कौन बनेगा करोड़पति 11 (2019) - बिग बी इस बार थ्री पीस सूट और टाई में दिखने वाले हैं। शो के सभी सूट इटली से आय़ात करवाए गए हैं।

 

Ekta Kapoor के बेटे को लेकर मोना सिंह ने किया यह दावा

The Kapil Sharma Show : इस लोकप्रिय एक्टर पर धोखाधड़ी का लगा आरोप, केस दर्ज

Big Boss 13 में शामिल होंगें ये सेलेब्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -