हॉटसीट के लिए पूछे गए थे यह सवाल, देखिये पूरी लिस्ट
हॉटसीट के लिए पूछे गए थे यह सवाल, देखिये पूरी लिस्ट
Share:

टीवी का जाना माना शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन का पहला चरण सवालों का है, जहां दर्शकों से प्रतिदिन एक सवाल पूछा जाएगा और उसका 24 घंटे में जवाब देना है। इस प्रक्रिया में सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों में से कुछ प्रतिभागियों को आगे के चरण के लिए चुना जाएगा। इसके सात ही इन चुने हुए प्रतिभागियों का जनरल नॉलेज का टेस्ट होगा और चयनित प्रतिभागी आगे इंटरव्यू की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।अभी तक केबीसी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में 10 सवाल पूछे जा चुके हैं। अगर आपने कोई सवाल मिस कर दिया है तो हम आपके लिए सभी 10 सवाल एक ही स्थान पर उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे आप खुद अपनी जनरल नॉलेज का टेस्ट कर सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की वैसे आप सवाल पूछने के 24 घंटे बाद इसका जवाब नहीं दे सकते हैं, लेकिन इन सवालों से आप खुद का टेस्ट कर सकते हैं और सवालों के डिफिकल्टी लेवल का अंदाजा लगा सकते हैं।सवालों के बारे में बताने से पहले पहले आपको बताते हैं कि आप सवालों का सही जवाब कैसे दे सकते हैं। उम्मीदवार SONY LIV ऐप पर लॉगिन करके इसका जवाब दे सकते हैं। इसमें पहले आपसे जानकारी ली जाएगी और उसके बाद आपको सवाल का सही जवाब देना होगा। आप मैसेज के जरिए भी सवाल का जवाब दे सकते हैं। एसएमएस के जरिए जवाब देने के लिए KBC{space}आपका जवाब (A,B,C or D) {space} उम्र {space} लिंग (पुरुष के लिए M, महिला के लिए F और अन्य के लिए O) लिखकर 509093 पर भेज दें।

 ये रहे सभी सवाल-
दसवां सवाल- भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है?- सही जवाब- हम, भारत के लोग|9वां सवाल- किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द 'शिष्य' से हुई है जिसका अर्थ 'अनुयायी' होता है? सही जवाब- सिख|सातवें सवाल- भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्‍य से होकर सबसे पहले गुजरती है?- अरुणाचल प्रदेश|छठा सवाल- 'पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों ने किस खेल में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता है?- बैडमिंटन|पांचवां सवाल- अपने शुरुआती करियर में कौन से सुपरस्टार "वागले की दुनिया", " फौजी", और "सर्कस" टीवी धारावाहिकों में नजर आये है ? सही जवाब- शाहरुख खान|चौथा सवाल- 2020 में आयोजित किस खेल के विश्व कप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भारत की ओर से भाग लिया था।'- क्रिकेट|तीसरा सवाल- दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र शासित प्रदेश का गठन किया गया- दमन और दीव|दूसरा सवाल- फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया चरित्र बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष कर रहा है?- समय से पहले गंजापन|पहला सवाल- 2019 में चीन में सबसे पहले कहां पर कोरोना वायरस (COVID-19) बीमारी की पहचान की गई थी?- वुहान|

रामानंद सागर ने इसलिए नहीं दिए बीबीसी को 'रामायण' के राइट्स,

अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया कपिल शर्मा और चंदू का डांस वीडियो

शिवांगी जोशी को सेट पर आकर सरप्राइज दे देते थे दादाजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -