'टाइम टू डांस' में सूरज पंचोली संग दिखेंगी इसाबेल कैफ़, आया फ़र्स्ट लुक पोस्टर
'टाइम टू डांस' में सूरज पंचोली संग दिखेंगी इसाबेल कैफ़, आया फ़र्स्ट लुक पोस्टर
Share:

कैटरीना कैफ़ की छोटी बहन इसाबेल कैफ़ अब फिल्मों में धमाल मचाने वाली हैं। जी दरअसल उनकी और सूरज पंचोली की फ़िल्म टाइम टू डांस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अब तक इसका आधिकारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन सूरज की सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। हाल ही में सूरज ने फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज़ डेट इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर बता दी है। आप देख सकते हैं सूरज ने फ़िल्म के दो पोस्टर शेयर किये हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sooraj P (@soorajpancholi)

इसमें इसाबेल डांस की मुद्रा में नजर आ रहीं हैं, वहीँ दूसरी तरफ सूरज भी उसी मुद्रा में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों पोस्टरों को मिलाने से इसाबेल और सूरज एक साथ डांस करते दिखायी देते हैं। इन पोस्टरों को शेयर कर सूरज ने बताया है कि, 'टाइम टू डांस 12 मार्च को आ रही है।' वैसे इस पोस्ट में सूरज ने नेटफ्लिक्स इंडिया को मेंशन किया है। आप देख सकते हैं पोस्टर पर इसाबेल को इंट्रोड्यूसिंग लिखा गया है। वैसे इसाबेल कैफ़ की भारत में यह पहली रिलीज़ फ़िल्म होने वाली है और इसे ही इसाबेल का बॉलीवुड डेब्यू माना जा सकता है। वैसे टाइम टू डांस का निर्देशन स्टेनली डिकोस्टा ने किया है, जिनका ख़ुद डायरेक्टोरियल डेब्यू है। इसी के साथ इसाबेल सुस्वागतम खुशामदीद में भी काम करने में व्यस्त हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sooraj P (@soorajpancholi)

यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। इसमें इसाबेल पुलकित सम्राट के साथ रोमांस करते नजर आएंगी। वैसे बीते दिनों ही पुलकित ने फ़िल्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जो बेहतरीन थीं। 

UP सरकार ने लोगों के लिए बजट का वादा किया लेकिन बेरोजगारी को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया: मायावती

सरकार का बड़ा एलान, 2 सप्ताह के लिए दिल्ली मेट्रो का नियमित क्षमता के साथ होगा संचालन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पेट्स के साथ शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -