कस्तूरबा गांधी की जयंती में जानें उनके बारें में कुछ ख़ास बातें
कस्तूरबा गांधी की जयंती में जानें उनके बारें में कुछ ख़ास बातें
Share:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को तो सभी जानते हैं लेकिन क्या कोई गांधी की सफलता के रहस्य को जानते हैं। जी हां, कहा जाता है प्रत्येक सफल पुरूष के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है। महात्मा गांधी के पीछे भी उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी का ही हाथ था। कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल 1869 को गुजरात के काठियावाड़ के पोरबंदर में हुआ था। हालांकि कस्तूरबा महात्मा गांधी से आयु में 6 माह बड़ी थीं। उनके पिता गोकुलदास मकनजी साधारण स्थिति के व्यापारी थे। कस्तूरबा उनकी तीसरी संतान थीं। बचपन में करीब 7 वर्ष की उम्र में ही उनकी महात्मा गांधी के साथ सगाई हो गई और जब कस्तूरबा 13 वर्ष की हुई तो दोनों का विवाह हो गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे ​कि गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए महात्मा गांधी ने काम किया ये तो हम सभी जानते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दक्ष‍िण अफ्रीका में अमानवीय हालात में भारतीयों को काम कराने के विरुद्ध आवाज उठाने वाली कस्तूरबा ही थीं। सर्वप्रथम कस्तूरबा ने ही इस बात को प्रकाश में रखा और उनके लिए लड़ते हुए कस्तूरबा को तीन महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा।

अगर आपको नही पता तो बता दे कि महात्मा गांधी कभी कस्तूरबा गांधी से ऊंची आवाज में बात नहीं करते थे। वह कड़क स्वभाव की थीं और अनुशासन उन्हें बहुत प्र‍िय था। बता दें, साल 1922 में स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए महात्मा गांधी जब जेल चले गए तब स्वाधीनता संग्राम में महिलाओं को शामिल करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए कस्तूरबा ने आंदोलन चलाया और उसमें कामयाब भी रहीं। वही, साल 1915 में कस्तूरबा जब महात्मा गांधी के साथ भारत लौंटी तो साबमती आश्रम में लोगों की मदद करने लगीं। आश्रम में सभी उन्हें 'बा' कहकर बुलाने लगे। दरअसल 'बा' मां को कहते हैं। कस्तूरबा ने जब पहली बार साल 1888 में बेटे को जन्म दिया तब महात्मा गांधी देश में नहीं थे। वो इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। कस्तूरबा ने अकेले ही अपने बेटे हीरालाल को पाल-पोस कर बड़ा किया था।

क्या देशभर में नहीं थमेगा आग का कहर, कानपुर, आंध्र के बाद आग की चपेट में आया ये शहर

शिल्पा शेट्टी की बेटी के लिए इस शख्स ने खुद बुने कपड़े, अभिनेत्री की आँखों से झलके आंसू

देशभर के कई इलाकों में आग का कहर, कानपुर के बाद आंध्र में लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -