बर्फ से घिरी कश्मीर की वादियां
बर्फ से घिरी कश्मीर की वादियां
Share:

श्रीनगर :  कश्मीर घाटी की वादियां बर्फ से घिर गई है। क्षेत्र के लोग न केवल सर्द हवा की चपेट में आने लगे है वहीं घाटी में स्थित अधिकांश झीलों का पानी बर्फ में तब्दील होने लगा है। कश्मीर में पड़ने वाली बर्फ और ठंड का असर लोगों पर देखा जा रहा है तथा लोग ठंड से बचने के हर संभव उपाय करते नजर आ रहे है।

मौसम विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर में बीती रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। कारगिल शहर में भी गुरूवार की रात सबसे ठंडी रात रही। समूचे कश्मीर में ठंडी हवाएं चल रही है तथा तापमान शून्य के नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर मौसम और अधिक सर्द रहेगा।

अधिकारियों ने करगिल का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सिय कम बताया है जबकि लेह शहर में भी तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सिय कम आंका गया।

जमने लगा बर्फ, सर्द हवा से ठिठुरा शिमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -