अब फायदेमंद नहीं रहा कश्मीर का सेब
अब फायदेमंद नहीं रहा कश्मीर का सेब
Share:

इंदौर : खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि वर्तमान में सब्जियों, अन्न और खाद्यान्न के साथ ही फलों में भी मिलावट की बातें सामने आती हैं लेकिन हालात ये हैं कि अब तो फल भी मिलावट से दूर नहीं रहे। ऐसे में सेवफल भी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद होते चले जा रहा है। कश्मीर के जिस सेब की तारीफें की जाती थी वही सेब अब केमिकल के प्रभाव के चलते हानिकारक होता चला जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार केमिकल से सेब की चमक तो अच्छी कर दी जाती है लेकिन इसके गुणकारी तत्व प्रभावित हो जाते हैं। इसकी चमक बढ़ाने के लिए इसमें केमिकल का उपयोग किया जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के हवाले से हाल ही में इस तरह की बातें कही गईं जिसमें कहा गया कि सेब का सेंपल भी लिया गया था जिसमें प्रयोगशाला में जांच के बाद यह सामने आया कि सेब की चमक को बढ़ाने के लिए इसमें मोम और केमिकल का उपयोग किया जाता है।

इस तरह का उपयोग सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसके लिए अधिकांशतः हनीवैक्स का उपयोग भी किया जाता है। दरअसल सेब के सेवन के तहत जब यह हमारी आंतों में पहुंचता है तो यह वहां जाकर जम जाता है और फिर पेट संबंधी रोग होने लगते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -