करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने कपड़े, होगी सौभाग्य में वृद्धि
करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने कपड़े, होगी सौभाग्य में वृद्धि
Share:

करवा चौथ का पर्व हर साल बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल सुहागिन महिलाओं के द्वारा मनाया जाता है। आप सभी जानते ही होंगे कि यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। ऐसे में करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला और निराहार रहकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस साल करवा चौथ का पर्व 24 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि करवा चौथ के दिन आप किस रंग की ड्रेस पहनकर पूजा करें जिससे आपको पति का प्रेम और सौभाग्य वृद्धि मिले।

1. मेष- इस राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहने तो उनके सौभाग्य में वृद्धि होगी। 

2. वृषभ- इस राशि की महिलाओं को सिल्वर रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

3. मिथुन- इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

4. कर्क- इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

5. सिंह- इस राशि की महिलाओं को लाल, ऑरेंज या गोल्डन रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं।

6. कन्या- इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल, हरे या गोल्डन रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

7. तुला- इस राशि की महिलाओं को लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग वस्त्र पहनना चाहिए।

8. वृश्चिक- इस राशि की महिलाओं को लाल रंग, महरून या गोल्डन रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

9. धनु राशि - इस राशि की महिलाओं को आसमानी या पीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

10. मकर - इस राशि की महिलाओं को नीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

11. कुंभ- इस राशि की महिलाओं को नीले रंग या सिल्वर रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

12. मीन- इस राशि की महिलाओं को पीले या गोल्डन रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

24 अक्टूबर को है करवा चौथ, जानिए पूजन सामग्री की सूची और पूजा विधि

पापांकुशा एकादशी को जरूर पढ़े यह कथा, होगी स्वर्ग प्राप्ति

सांसद पद से इस्तीफा देंगे TMC में जाने वाले भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -