करवाचौथ पर पूजा के बाद जरूर पढ़े यह आरती वरना नहीं मिलेगा फल
करवाचौथ पर पूजा के बाद जरूर पढ़े यह आरती वरना नहीं मिलेगा फल
Share:

करवाचौथ का व्रत हर साल रखा जाने वाला व्रत है और इस व्रत को महिलाएं बहुत ख़ुशी-ख़ुशी रखती हैं। करवाचौथ का पर्व धूम-धाम से मनाया जाने वाला पर्व है और इस पर्व को सुहागन महिलाओं के द्वारा पति के लंबे जीवन के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और अपने पति के लिए अच्छे-स्वादिष्ट पकवान बनाती हैं। इस दिन चाँद को देखने के बाद व्रत खोला जाता है और छलनी से पति का चेहरा भी देखा जाता है। हालाँकि किसी भी पूजा का अंत आरती के साथ होता है, और इसी वजह से करवाचौथ का व्रत रखा है तो पूजा के बाद आरती जरूर करें। जी हाँ और इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि पूजा के अंत में आरती बहुत जरुरी होती है वरना पूजा का पूरा फल नहीं मिलता। तो आज हम आपको बताते हैं करवाचौथ के दिन करने वाली आरती।

करवाचौथ पर करवा माता की आरती-


आरती करवा माता की, करवा चौथ पर करवा माता की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया.. ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी.. ओम जय करवा मैया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती.. ओम जय करवा मैया।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे.. ओम जय करवा मैया।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे.. ओम जय करवा मैया।

करवाचौथ के व्रत में लग रही है भूख तो इन टिप्स के जरिये करे कंट्रोल

पहले करवाचौथ पर मौनी रॉय ने हाथों में बनाई शिव और पार्वती की छवि

करवा चौथ पर भूल से भी गिफ्ट ना दें ये चीजें वरना टूट जाएगा रिश्ता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -