पीरियड्स में रख सकते हैं करवाचौथ व्रत या नहीं, यहाँ जानिए सभी सवालों के जवाब
पीरियड्स में रख सकते हैं करवाचौथ व्रत या नहीं, यहाँ जानिए सभी सवालों के जवाब
Share:

आप सभी जानते होंगे सनातन धर्म में मानव जीवन के कल्याण के लिए कई व्रत बताए गए हैं। जी हाँ और धर्म शास्त्रों के अनुसार इन व्रतों में नियम, संयम और पवित्र आचरण का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसी के साथ हर एक व्रत को पूरी पवित्रता के साथ करना चाहिए। सबसे खासतौर पर स्त्रियों के लिए ऐसा कहा जाता है कि मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूजा पाठ या कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए। इसी के साथ ही भगवान और किसी भी पूजा सामग्री को भी नहीं छूना चाहिए। हालाँकि कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है, जब महिलाओं का समझ नहीं आता कि वो क्या करें।

कलाई पर बांधते ही ओवर हीट हुई Apple Wrist वॉच और फिर जोरदार धमाका

आने वाले 13 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत है। जी हाँ और यह व्रत साल में एक बार आता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत का साल भर इंतजार करती हैं, ऐसे में अगर पीरियड्स शुरू हो जाएं तो महिलाएं ये सोचकर परेशान हो जाती हैं कि पूजा करें या नहीं। अब हम आपको बताते हैं इसके बारे में।

पीरियड्स में करवा चौथ व्रत कैसे करें?- अगर करवा चौथ व्रत या पूजा-पाठ के दौरान पीरियड्स शुरू हो जाएं तो ऐसे में महिलाओं को अपना व्रत पूरा करना चाहिए। जी हाँ और इस दौरान मानसिक रूप से करवा माता की आस्था करनी चाहिए। इसी के साथ व्रती महिलाएं इस दिन पूजा-पाठ के दौरान दूर बैठकर किसी अन्य व्यक्ति से पूजा करवा सकती हैं। हालाँकि ध्यान रहे कि इस दौरान पूजा-पाठ के सामान को नहीं छूना चाहिए। इसी के साथ पीरियड्स के दौरान आप मन में मंत्रों का जाप कर सकती हैं। 

तेंदुए के शावकों को दूध पिलाते नज़र आए सीएम योगी, नाम रखा भवानी और चंडी

पीरियड्स में पूजा-पाठ क्यों नहीं करना चाहिए ?- जी दरअसल प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि मासिक धर्म के समय महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का संचार अधिक होता है। जी हाँ और इस ऊर्जा को भगवान भी नहीं सहन कर सकते हैं, इस वजह से पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ की मनाही होती है।

नवरात्रि से दिवाली तक आप ट्राय कर सकते है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये लुक

करवाचौथ पर इन लुक्स को अपनाकर दिख सकती हैं सबसे खूबसूरत

अक्टूबर आने से पहले जानिए इस महीने में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -