फिल्म 'पति पत्नी और वो' की प्रमोशन के दौरान फैंस ने कार्तिक आर्यन को कंधे पर उठाया
फिल्म 'पति पत्नी और वो' की प्रमोशन के दौरान फैंस ने कार्तिक आर्यन को कंधे पर उठाया
Share:

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो'  6 दिसंबर यानी आज रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन अपनी को-स्टार भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ देश भर में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वक्त  एक्टर कार्तिक आर्यन का एक विडियो भी इंटरनेट पर जोरो से वायरल हो रहा है।

इस समय कार्तिक आर्यन बॉलिवुड में पॉपुलर अभिनेता में से एक हैं। उनकी पिछली फिल्मों को लोगों ने भी काफी पंसद किया है। सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।  गुरुवार को कार्तिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में कार्तिक अपनी फिल्म के प्रमोशन कर रहे हैं और जहां पर उनके फैंस ने उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया। फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ सेल्फी लेने और फोटो क्लिक कराने के लिए बकरार दिखे। वहीं, कार्तिक आर्यन ने भी अपने फैंस साथ जमकर मस्ती भी की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#PatiPatniAurWoh Rises  #ChintuTyagi #Tomorrow #6thDecember

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

फिल्म में शादीशुदा चिटूं त्यागी (कार्तिक आर्यन) को अपने ऑफिस में आई लड़की तपस्या (अनन्या पांडे) से प्यार करते दिखाया जाएगा। इसके बाद से उनकी पत्नी वेदिका (भूमि पेडनेकर), तपस्या और चिंटू त्यागी के बीच की कहानी भी दिखाई जाएगी। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर पानीपत से क्लैश होगी।

आपको बता दें कि फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होगी। पहली बार इस रोमांटिक कॉमिडी में ये तीनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि 'पति पत्नी और वो' साल 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' की अडॉप्टेशन है, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थे।

साई मांजरेक की बचपन की तस्वीर हुई वायरल, सलमान के साथ आ रही हैं नजर

नव्या नंदा के जन्मदिन पर मां श्वेता और मामा अभिषेक ने प्यारे अंदाज में किया विश

शिल्पा शेट्टी का फिटनेस एप बना 2019 के बेस्ट एप, मिला अवार्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -