पूर्व वित्तमंत्री के पुत्र कार्ति चिदंबरम की बढ़ी मुश्किलें
पूर्व वित्तमंत्री के पुत्र कार्ति चिदंबरम की बढ़ी मुश्किलें
Share:

जयपुर: राजस्थान में इस बार कांग्रेस घिरी हुई नज़र आ रही है। दरअसल अब कांग्रेस नेता एंबुलेंस खरीदी के नए मामले में फंसे हुए नज़र आ रहे हैं। इस मामले में सीबीआई ने सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम के विरूद्ध केस दर्ज कर दिया है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि के बेटे रवि कृष्ण का नाम भी घोटाले में सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कांग्रेस मुश्किल में पड़ी हुई नज़र आ रही है। कहा जा रहा है कि वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत की सरकार में एंबुलेंस खरीदी के लिए टेंडर जारी किया गया था। इस टेंडर में व्यालार के बेटे रवि की कंपनी चिकित्सा  हेल्थकेयर को दे दिया गया। इस दौरान यह आरोप लगाया गया कि एंबुलेंस सर्विस के संचालन हेतु कंपनी को 2.56 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बिलों का भुगतान किया गया। राजस्थान पुलिस द्वारा बीते वर्ष ही इस मसले पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने मौजूदा वसुंधरा  सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे और उनके पुत्र दुष्यंत कुमार स्वयं भ्रष्टाचार के आरापों से घिरे हैं। यही नहीं इस दौरान यह भी कहा गया है कि मौजूदा मुख्यमंत्री  ने यदि ललित मोदी की मदद नहीं की है तो ललित मोदी गेट कांड के मामले में उन्हें सीबीआई जांच के लिए पहल करनी चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -