रोज खाना चाहिए करौंदा, तेजी से घटता है वजन
रोज खाना चाहिए करौंदा, तेजी से घटता है वजन
Share:

 

करौंदे खाना बहुत कम लोगों को पसंद होता है क्योंकि इसका स्वाद काफी खट्टा होता है। जी हाँ और इसका इस्तेमाल अचार, चटनी, जूस और सब्जी के लिए जाता है। जी दरअसल यह गर्मियों के मौसम में उगते हैं और यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अब आज हम आपको बताने वाले हैं इसके स्वास्थ्य लाभ।

पेट को स्वस्थ रखते हैं – जी दरअसल करौंदे का सेवन करने से पेट स्वस्थ रहता है। जी हाँ और ये कब्ज, गैस और एसिडिटी आदि की परेशानी से छुटकारा दिलाते हैं। इसके अलावा ये लूज मोशन जैसी समस्या को दूर करते हैं। इसी के साथ ये आंतों को स्वस्थ रखते हैं।


इम्युनिटी को बढ़ाते हैं – करौंदे खाना सेहत के लिए वरदान है क्योंकि यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये शरीर की बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। जी दरअसल इसमें आयरन होता है और ये शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।


वजन कम करने में फायदेमंद – करौंदे में फाइबर अधिक मात्रा में होता है और इससे आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है। जी हाँ और इसी के चलते आपको वजन घटाने में मदद करने में भी यह लाभदायक हैं।


कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं – करौंदे का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जी दरअसल ये हृदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा ये हाई बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके चलते आपको रोज इसे खाना चाहिए, फिर वह अचार के रूप में हो या अन्य रूप में। 

वजन कम करने से लेकर लिवर तक के लिए बेस्ट है इमली की पत्तियों की चाय

सावधान! स्किन एलर्जी का कारण हो सकती हैं घर की यह 5 चीजें

अंगूर खाने से फुर्तीला रहता है शरीर, जानिए इसके अनोखे फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -