येदियुरप्पा को मिली अमित शाह से मंत्रिमंडल विस्तार करने की मंजूरी
येदियुरप्पा को मिली अमित शाह से मंत्रिमंडल विस्तार करने की मंजूरी
Share:

बेंगलोरः जदएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिरने के बाद बीजेपी ने कर्नाटक में येदियुरप्पा के लीडरशीप में नयी सरकार बनाई। लेकिन सरकार बने 22 दिन होने के बाद भी येदियुरप्पा अपना मंत्रिमंडल गठन नहीं कर पाये। जिस कारण वह विपक्ष के निशाने पर भी आ गये थे। सीएम येदियुरप्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे विधान सौध के सभागार में होगी। उसी दिन दोपहर को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। यह विस्तार 20 अगस्त को किया जाएगा।

बीजेपी सूत्रों क् मुताबिक,13 मंत्री मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 34 हो सकती है और ऐसे में बाकी मंत्रियों को बाद में मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई, क्योंकि पार्टी संभावित मंत्रियों के नामों को तय नहीं कर पा रही थी। पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए येदियुरप्पा दिल्ली गए थे मगर आखिरी निर्णय नहीं हो पाया। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती जातीय समीकरण है।

पार्टी के कुल विधायकों में 39 लिंगायत समुदाय से आते हैं और स्वयं मुख्यमंत्री इसी समुदाय से हैं। लिंगायत भाजपा के सबसे बड़े समर्थक हैं। लिंगायत के बाद वोक्कालिगा हैं। इस समुदाय के प्रमुख चेहरों में आर अशोक, डॉ.सीएन अश्वथ नरायाण, सीटी रवी और एसआर विश्वनाथ शामिल हैं। पार्टी को मंत्रिमंडल में दलित समुदाय, अनुसूचित जनजाति, ब्राह्मण और अन्य पिछड़ी जातियों को प्रतिनिधित्व देना होगा। कांग्रेस-जदएस सरकार के अयोग्य करार दिए गए 17 विधायकों को भी सरकार में शामिल किया जा सकता है। येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। येदियुरप्पा राज्य के कद्दावर लिंगायत नेता हैं। 

लालू प्रसाद की भी हालत ख़राब, डॉक्टर बोले- चल फिर नहीं पा रहे राजद प्रमुख

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने राणे के कांग्रेस में शामिल होने पर कही यह बात

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक, हार्ट और लंग्स ने काम करना किया बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -