दलित विजय को मिली मुस्लिम लड़की से प्रेम करने की सजा, शहाबुद्दीन और नवाज ने बेरहमी से मार डाला
दलित विजय को मिली मुस्लिम लड़की से प्रेम करने की सजा, शहाबुद्दीन और नवाज ने बेरहमी से मार डाला
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक की कलबुर्गी पुलिस ने विजय कांबले की हत्या मामले में दो आरोपितों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपितों की शिनाख्त 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और नवाज के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 302 और 34 और  SC/ST के तहत भी केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, दलित विजय कांबले का शहाबुद्दीन की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी कारण शहाबुद्दीन और नवाज ने मिलकर कांबले का क़त्ल कर दिया।

मृतक की माँ ने कहा है कि शहाबुद्दीन लगभग छह महीने पहले उनके घर पर आया था और उसने अपनी बहन के साथ रिश्ता नहीं रखने की धमकी दी थी। घटना के बारे में जानकारी देते हए उन्होंने बताया कि विजय के नौकरी से लौटने के बाद उसे एक कॉल आया। फिर वह कहीं चला गया। उन्होंने मीडिया को बताया कि, 'हमलावरों ने विजय के सिर पर वार किया और फिर चाकू से घोंप कर मार डाला।' कलबुर्गी की पुलिस अधीक्षक ईशा पंत ने कहा कि लड़की के परिवार को रिश्ते के बारे में पता चल गया था और वे लोग अलग धर्म होने के कारण गुस्से में थे। पंत ने कहा कि, 'इसी आक्रोश के कारण शहाबुद्दीन ने उसकी हत्या कर दी।'

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 25 मई 2022 को कांबले को शहाबुद्दीन और नवाज एक रेलवे पुल के पास ले गए और हथियारों, पत्थरों एवं ईंटों से उस पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पर बेरहमी से हमला किया गया। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। उसका मौके पर ही बहुत खून बह गया था, जिससे उसकी जान चली गई। ईशा पंत ने बताया कि, 'विजय की गर्दन पर कई चोटें थीं और सिर पर भी चोट के निशान पाए गए। वह मौके पर ही मर गया था। अब तक की जाँच में पता चला है कि हमला पूर्व नियोजित नहीं था, मगर हम और सबूत जुटा रहे हैं।'

हिंदू लड़की को बंधक बनाकर अब्बा और साथियों के साथ सैफ ने किया 8 महीने तक रेप, सिगरेट से जलाया और...

यूपी में एनकाउंटर के बाद कुख्यात गौतस्कर आमिर समेत 4 गिरफ्तार, 140 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी पत्नी तो गुस्साए पति ने उठाया ऐसा कदम, दास्तां सुन कांप उठी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -