कर्नाटक LIVE: स्पीकर रमेश कुमार से मिलकर वापस मुंबई लौटे बागी विधायक
कर्नाटक LIVE: स्पीकर रमेश कुमार से मिलकर वापस मुंबई लौटे बागी विधायक
Share:

नई दिल्‍ली : कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए शुक्रवार बड़ा दिन हो सकता है। आज सर्वोच्च न्यायालय 10 बागी विधायकों की ओर से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करेगा। साथ ही आज ही कर्नाटक विधानसभा का मॉनसून सत्र भी आरंभ होगा। दूसरी तरफ मुंबई में ठहरे 10 बागी विधायकों ने शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद गुरुवार शाम बेंगलुरु में स्‍पीकर रमेश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद वे सभी वापस मुंबई लौट गए हैं।

कर्नाटक के 10 बागी विधायकों ने गुरुवार को शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद बेंगलुरु जाकर विधानसभा स्‍पीकर रमेश कुमार से मुलाकात की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी से अपने इस्‍तीफे की जानकारी स्‍पीकर को देने के लिए कहा था। इसके बाद सभी बागी विधायक गुरुवार देर रात मुंबई वापस लौट गए हैं। सभी MLA रेनेसैंस मुंबई कंवेन्‍शन सेंटर होटल में ठहरे हुए हैं। आज शीर्ष अदालत फिर बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई करेगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों के इस्तीफा देने से कर्नाटक की गठबंधन सरकार मुश्किलों में घिर गई है, सरकार के पास विधानसभा में बहुमत साबित करने हेतु पर्याप्त सदस्य नहीं हैं। ऐसे में सूबे के सीएम कुमारस्वामी के सामने कुर्सी जाने का खतरा मंडरा रहा है।

आज पार्टी की महिला सांसदों से नाश्ते पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, देंगे गुरु मंत्र

इंजीनियर के पदों पर जॉब ओपनिंग, सैलरी 27000 रु

मलाला यूसफज़ई: एक ग्यारह वर्षीय लड़की, जिसके संकल्प के आगे झुक गया तालिबान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -