इस राज्य में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
इस राज्य में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
Share:

बेंगलुरु: अपने पूर्वानुमान में IMD ने कहा कि तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि सोमवार को तेज वर्षा से राहत प्राप्त हो सकती है।

वही वर्षा के मद्देनजर मछुआरों को पूर्व मध्य अरब सागर में न जाने की चेतावनी भी जारी की गई है। क्योंकि IMD ने समुद्र में स्थिति बिगड़ने की संभावना व्यक्त की है। सर्वाधिक वर्षा की वजह से शुक्रवार को बेंगलुरु के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया। बेंगलुरु के शहरी आयुक्त जे मंजूनाथ ने 10वीं कक्षा तक के बच्चों के साथ-साथ आंगनबाड़ियों के लिए भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

वहीं, प्रदेश के शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के जिला प्रशासनों को स्थानीय मौसम के हालात के आधार पर विद्यालयों एवं कॉलेजों के लिए छुट्टियां निर्धारित करने का निर्देश दिया है। दक्षिणी प्रदेशों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल एवं आसपास के इलाकों में सर्वाधिक वर्षा की वजह से बाढ़ का कहर एवं मौतें देखी जा रही हैं। आंध्र प्रदेश में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में अब तक 25 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है एवं 17 अन्य अभी भी गुमशुदा हैं।

VIDEO: IFFI में दिखा सलमान-रणवीर का जबरा अंदाज, श्रद्धा-मौनी ने भी लगाए जमकर ठुमके

नौसेना में शामिल हुआ INS विशाखापत्तनम, रक्षा मंत्री ने कही यह बात

अनुष्का की शादी में जमकर नाची आलिया भट्ट, वीडियो देखकर फैंस भी रह गए दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -