मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को भाजपा ने कराया गिरफ्तार, कांग्रेस विधायकों को छुड़ाने पहुंचे थे बंगलोर - सूत्र
मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को भाजपा ने कराया गिरफ्तार, कांग्रेस विधायकों को छुड़ाने पहुंचे थे बंगलोर - सूत्र
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच में तल्खियां बढ़ा दी हैं, दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगी हुईं हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों द्वारा खबर मिली है कि कर्नाटक की भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को गिरफ्तार करवा दिया है।

दरअसल, पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने और भाजपा की सदस्य्ता लेने के बाद से कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। सिंधिया समर्थक विधायकों को भाजपा ने बंगलोर के एक रिसोर्ट में रख रखा है । बताया जा रहा है कि वहीं मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह विधायकों को वहां से निकालने के लिए बंगलोर गए हुए थे।

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह विशेष योजना के साथ बंधक बने विधायकों में से तक़रीबन 9-10 विधायकों को भाजपा के चंगूल से बाहर निकालने मे कामयाब हो गए थे, लेकिन एन वक्त पर भाजपा के दबाव मे काम कर रही पुलिस ने तानाशाही करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। मंत्रियो के साथ MLA मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी भी मौजूद हैं। 

 

पीएम मोदी 'बिच्छू' वाले बयान पर HC पहुंचे थरूर, निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

पिछले 6 सालों में इतनी बढ़ गई NCP चीफ शरद पवार की संपत्ति, शपथपत्र में दर्शाई 1 करोड़ की देनदारी

दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा में हंगामा, भाजपा बोली- पहली बार विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के सामने हुआ दंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -