बीच सड़क पर लोगों को चाक़ू से धमका रहा था अब्दुल, पकड़ने पहुंची पुलिस पर भी कर दिया हमला..
बीच सड़क पर लोगों को चाक़ू से धमका रहा था अब्दुल, पकड़ने पहुंची पुलिस पर भी कर दिया हमला..
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में लोगों पर चाकू से हमला करने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है। घटना रविवार (5 फरवरी) की है। दरअसल, अब्दुल जफर नामक आरोपी खुलेआम धारदार चाकू से लोगों को हमले की धमकी दे रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। पुलिस को मजबूरन हमलावर पर फायर करना पड़ा। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

 

वीडियो में स्पष्ट नज़र आ रहा है कि पुलिस मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करती है। हालाँकि, आरोपित पर चाकू फेंकने और सरेंडर करने के पुलिस की अपील का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने उन पर ही हमला कर दिया। मामले को बिगड़ता देख सब इंस्पेक्टर वाहिद कोतवाल ने आत्मरक्षा और लोगों को बचाने के लिए गोली चला दी। इससे हमलावर का ध्यान भटका और एक गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगने के बाद वह वहीं पर गिर गया और पुलिस से उसे अरेस्ट कर लिया। घायल जफर को इसके बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने बताया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह हथियार लेकर बाजार में क्यों घूम रहा था और लोगों को किसलिए धमका रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, “हमें नहीं पता कि इसके पीछे क्या इरादा है। कंट्रोल रूम से हमें फोन आया। हमें बताया गया था कि एक व्यक्ति आम जनता पर हमला करने का प्रयास कर रहा है और लोगों ने खुद को उससे बचाने के लिए पुलिस से सहायता माँगी है।' जफर पर पुलिस ने ‘IPC’ की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने उपचार के बाद औपचारिक रूप से उसे अरेस्ट कर लिया। मामले की आगे की जाँच चल रही है।

सपना चौधरी के पहले ही गाने ने हर तरफ मचाई थी धूम

शराब के नशे में पति ने अपने दोस्तों को बुलाया घर, फिर पत्नी से कर डाली ये गंदी डिमांड

मायके से नहीं लौट रही पत्नी के दुःख में पति ने मारी खुद को गोली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -