आज होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, देखने के लिए छत पर चढ़े लोग
आज होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, देखने के लिए छत पर चढ़े लोग
Share:

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के अचानक हुए निधन ने सभी को हैरान कर दिया। उनका निधन टॉलीवुड समेत बॉलीवुड और उनके फैंस के लिए सदमेभरा रहा। अब आज यानी रविवार को बेंगलुरू के कांत‍ीरवा स्टूड‍ियो में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह से ही कांतीरवा स्टूड‍ियोज के आसपास मौजूद बिल्ड‍िंंग और इमारतों की छतों पर फैंस अपने चहेते स्टार के अंतिम विदाई पर उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि पुनीत राजकुमार का निधन बीते शुक्रवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने के चलते हुए था। उन्हें उसी समय विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत बहुत गंभीर थी और इसी के चलते डॉक्टर्स की पूरी कोश‍िश के बाद भी पुनीत को नहीं बचाया जा सका। जैसे ही पुनीत की मौत की खबर आई वैसे ही सोशल मीड‍िया पर शोक की लहर दौड़ गई थी। पुनीत मात्र 46 साल की उम्र में मौत को गले लगा बैठे और इसी के चलते सेलेब्स और फैंस को गहरा धक्का लगा था।

वहीं उनके निधन के बाद उनके पार्थ‍िव शरीर को कांत‍ीरवा स्टेड‍ियम में रखा गया था। यहां आकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक्टर को श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित की। वहीं शाम तक स्टेड‍ियम में उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था और सभी उन्हें अंतिम विदाई दिए जाने से पहले एक बार दर्शन करने आए थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया था। इन सभी के बीच, बेंगलुरू की पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया था।

पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े साउथ सुपरस्टार्स, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

पुनीत राजकुमार के निधन से दुखी हुए अमिताभ बच्चन, बोले- आज दो करीबी प्रियजनों का निधन से।।।

सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से सदमे में मरे दो फैंस तो एक ने लगाई फांसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -