2024 में सत्ता में लौटे PM मोदी, तो देश में बन जाएंगे 50 राज्य, चार टुकड़ों में बंटेगा यूपी
2024 में सत्ता में लौटे PM मोदी, तो देश में बन जाएंगे 50 राज्य, चार टुकड़ों में बंटेगा यूपी
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री उमेश कट्टी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एक बार नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद, महाराष्ट्र और कर्नाटक दो हिस्सों में बाँट दिया जाएगा, जबकि यूपी के चार हिस्से कर दिए जाएंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में कुल 50 राज्य बनाने के लिए चर्चा चल रही है। 

कर्नाटक सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय संभाल रहे उमेश कट्टी ने कहा कि यह सच है कि वे उत्तर कन्नड़ को एक अलग राज्य बनाना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब पीएम नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में वापस आए, तो कर्नाटक और महाराष्ट्र दो हिस्सों में विभाजित किए जाएंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के चार भाग किए जाएंगे। 

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि, 'यह हमारी पार्टी का स्टैंड नहीं है, मगर इस बार अवश्य ऐसा होना चाहिए। आइए हम सब एकजुट हों और ऐसा करें। आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद, पीएम मोदी सत्ता में लौट आएंगे। महाराष्ट्र को दो भागों में विभाजित किया जाएगा, कर्नाटक को भी दो हिस्सों में बांटा जाएगा, और उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। कुल 50 राज्य बनाने के लिए चर्चा चल रही है। उत्तर कन्नड़ को एक अलग राज्य बनना चाहिए।

पीएम मोदी से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, बनेंगी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति !

बागी विधायकों को संजय राउत ने दी खुलेआम धमकी, कहा- 'जो चले गए उन्हें...'

जेपी नड्डा के घर के आगे आगज़नी करने वाले NSUI के 4 सदस्य गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -